एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा के जंगल में हाथी का इलाज करने गये पशु चिकित्सक पर जंगली हाथियों ने किया हमला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के बालासोर जिले के वन क्षेत्र में एक हाथी का इलाज करने गये पशु चिकित्सक पर हाथियों ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ओडिशा के जंगल में हाथी का इलाज करने गये पशु चिकित्सक पर जंगली हाथियों ने किया हमला

बालासोर (ओडिशा), पांच मार्च ओडिशा के बालासोर जिले के वन क्षेत्र में एक हाथी का इलाज करने गये पशु चिकित्सक पर हाथियों ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद चिकित्सक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वन अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार को कुलडीहा रिजर्व फॉरेस्ट में हुई। वन अधिकारियों की एक टीम और चिकित्सक मादा हाथी का इलाज करने के लिए जंगल में गए थे। हाथी रिसिया झील के पास तटबंध से गिरकर कीचड़ में फंस गया था।

अचानक जंगली हाथियों का एक झुंड मौके पर पहुंच गया और खतरे की आशंका में बचाव दल के पीछे भागने लगा।

उन्होंने बताया कि नीलगिरि पशु चिकित्सालय के पशु चिकित्सक सुभाशीष महापात्रा घटनास्थल से भागते समय गिर गए और एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया।

हालांकि, अन्य लोग मौके से भागने में सफल रहे।

वन अधिकारियों ने घायल चिकित्सक को वहां से ले जाकर बालासोर जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया।

वन अधिकारी ने बताया कि बाद में चिकित्सक को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि चिकित्सक की हालत गंभीर बनी हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2025 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).