एजेंसी न्यूज

UP Shocker: पत्नी ने स्टेटस लगाया “अब जा जेल”, पत्नी के झूठे आरोप से थाने में पिटाई और सामाजिक अपमान से आहात पति ने मौत को लगाया गले

पत्नी के झूठे आरोपों, थाने में कथित पिटाई और सामाजिक अपमान से व्यथित होकर 24 वर्षीय एक व्यक्ति राज आर्य ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

UP Shocker: पत्नी ने स्टेटस लगाया “अब जा जेल”, पत्नी के झूठे आरोप से थाने में पिटाई और सामाजिक अपमान से आहात पति ने मौत को लगाया गले
प्रतीकात्मक तस्वीर

बरेली (उप्र), 10 अप्रैल : पत्नी के झूठे आरोपों, थाने में कथित पिटाई और सामाजिक अपमान से व्यथित होकर 24 वर्षीय एक व्यक्ति राज आर्य ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. यह भी पढ़ें : वक्फ अधिनियम को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर 16 अप्रैल को उच्चतम न्यायालय में होगी सुनवाई

पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार ने बताया कि बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र की मुंशी नगर कॉलोनी में बुधवार शाम राज आर्य ने अपनी मां से कहा कि वह हमेशा के लिए सोने जा रहा है. मां उसकी बात समझ नहीं सकीं, लेकिन कुछ ही बाद जब उन्होंने कमरे में झांका, तो राज पंखे से लटका हुआ था.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2025 01:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).