देश की खबरें | पुलिसकर्मी के वाहन से मारे गए त्रिपाठी की पत्नी ने न्याय के लिए ट्विटर पर अभियान छेड़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में एक पुलिसकर्मी की एसयूवी की चपेट में आकर जान गंवाने वाले सलिल त्रिपाठी के परिवार ने बुधवार को उसके लिए न्याय की मांग की और उसकी पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग भी उठायी। सलिल त्रिपाठी 'फुड डिलीवरी एजेंट' के तौर पर कार्यरत थे। कई शहरों से लोगों ने त्रिपाठी के परिवार की आर्थिक मदद की पेशकश की है।
नयी दिल्ली, 12 जनवरी दिल्ली में एक पुलिसकर्मी की एसयूवी की चपेट में आकर जान गंवाने वाले सलिल त्रिपाठी के परिवार ने बुधवार को उसके लिए न्याय की मांग की और उसकी पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग भी उठायी। सलिल त्रिपाठी 'फुड डिलीवरी एजेंट' के तौर पर कार्यरत थे। कई शहरों से लोगों ने त्रिपाठी के परिवार की आर्थिक मदद की पेशकश की है।
सलिल की पत्नी सुचेता त्रिपाठी ने अपनी मांगों को लेकर दबाव बनाने के लिए बुधवार को ट्विटर पर अकाउंट शुरू किया और पति की असमय मौत पर भावनाएं साझा कीं।
सुचेता ने 10 वर्षीय बेटे की देखभाल का हवाला देते हुए कहा, ''मेरा भविष्य अंधकार में है।''
उन्होंने ट्वीट किया, '' मेरे पति सलिल त्रिपाठी ने अपनी जान गंवा दी क्योंकि आठ जनवरी 2022 को नशे में वाहन चला रहे एक पुलिसकर्मी ने उन्हें टक्कर मार दी। अपने पति के लिए न्याय चाहती हूं जोकि एक अपने पीछे 10 साल का बेटा और उसकी मां को छोड़ गए हैं। मेरा भविष्य अंधकार में है।''
यह घटना शनिवार रात को उस समय हुई, जब सलिल खाने के ऑर्डर के लिए अपने दोपहिया वाहन पर इंतजार कर रहे थे और इसी दौरान कथित तौर पर नशे में वाहन चला रहे दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल ने उसे टक्कर मार दी।
सलिल के रिश्तेदार राहुल त्रिपाठी ने कहा कि सुचेता को कम से कम एक सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए ताकि वह अपने बेटे और 65 वर्षीय सास की देखभाल कर सके।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)