देश की खबरें | ई-रिक्शा चालक की हत्या के मामले में पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद इलाके में वन क्षेत्र में एक ई-रिक्शा चालक के मृत पाए जाने के तीन दिन बाद, पुलिस ने रविवार को उसकी पत्नी और चचेरे भाई को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

गाजियाबाद, 31 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद इलाके में वन क्षेत्र में एक ई-रिक्शा चालक के मृत पाए जाने के तीन दिन बाद, पुलिस ने रविवार को उसकी पत्नी और चचेरे भाई को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया मरने वाले की पहचान हारून के रूप में की गयी थी और उसका शव बृहस्पतिवार को आबिदपुर मनकी गांव के जंगल से बरामद किया गया था, गला रेतकर उसकी हत्या की गयी थी और इस संबंध में मोदी नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है ।

पुलिस अधीक्षक इराज राजा ने कहा कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि उसकी पत्नी नरगिस और चचेरे भाई आशु उर्फ ​​मोहम्मद ने उसकी हत्या कर दी क्योंकि उन दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।

आशु के मुताबिक नरगिस अपने पति से तंग आ चुकी थी, जो अक्सर शराब के नशे में घर लौटता था और उसकी पिटाई करता था।

पुलिस ने आशु के बयान का हवाला देते हुए कहा कि नरगिस जब दुखी होकर उसके पास आयी तो उन दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए और इसके बाद दोनों ने उसे रास्ते से हटाने का फैसला किया।

पुलिस ने बताया कि आशु ने बुधवार रात करीब आठ बजे हारुन को अपने घर बुलाया। उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद वहां नरगिस भी आ गयी और उन दोनों ने हारुन का गला काट दिया।

उन्होंने उसके सिर को प्लास्टिक की थैली से ढक दिया और शव को एक नहर के पास फेंक दिया।

एसपी ने कहा कि पुलिस ने उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने एक चाकू, एक ई-रिक्शा, एक सिम कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किया है।

हारुन की नरगिस से शादी को लगभग एक दशक हो चुका था और उनके दो बच्चे भी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\