देश की खबरें | पत्नी ने लगाया धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, पति समेत तीन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक महिला ने ससुराल वालों पर धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले में दो लोग फरार हैं।

दुर्ग (छत्तीसगढ़), दो सितंबर छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक महिला ने ससुराल वालों पर धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले में दो लोग फरार हैं।

दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि​ भिलाई शहर के छावनी थाना क्षेत्र निवासी नेहा गुप्ता (21) ने पति मोहम्मद अकबर (25), ससुर मरगुब, देवर मकबूल तथा सास और देवरानी पर धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित करने और दहेज की मांग करने का आरोप लगाया है। नेहा ने पति अकबर पर अप्राकृतिक कृत्य करने का भी आरोप लगाया है। नेहा की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति, ससुर और देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि छावनी थाना क्षेत्र निवासी नेहा गुप्ता और मोहम्मद अकबर एक दिसम्बर वर्ष 2020 को अचानक बगैर किसी सूचना के अपने घर से लापता हो गए थे। नेहा के लापता होने के बाद उसके परिजनों ने छावनी थाना में नेहा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि घटना के तीन माह बाद फरवरी 2021 में नेहा और अकबर भिलाई लौट गए। उन्होंने छावनी थाने में बताया कि दोनों ने शादी कर ली है। अकबर ने बताया कि दोनों दिसंबर 2020 में दिल्ली होते हुए कोलकाता अपनी बहन के घर पहुंचे थे और वहां मुस्लिम रीति रिवाज से दोनों ने शादी कर ली।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पति-पत्नी ने शादी का दस्तावेज प्रस्तुत किया। थाने में दोनों के बयान के बाद नेहा अपने पति अकबर के साथ जेपी नगर स्थित अपने ससुराल चली गई।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को नेहा एक बार फिर छावनी थाने पहुंची और अपने पति अकबर पर कलकत्ता में जबरन धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित करने तथा गोमांस खिलाने और अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप लगाया। साथ ही ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का भी आरोप लगाया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नेहा की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नेहा के पति अकबर, ससुर मरगुज और देवर मकबूल को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि फरार सास और देवरानी की तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\