विदेश की खबरें | विक्रमसिंघे ने भारत की नयी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका के नवनियुक्त राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों का स्मरण करते हुए भारत की नयी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सोमवार को बधाई दी । उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व से मधुर संबंधों को मजबूत करने के संयुक्त प्रयास को ‘नयी गति’ मिलेगी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कोलंबो, 25 जुलाई श्रीलंका के नवनियुक्त राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों का स्मरण करते हुए भारत की नयी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सोमवार को बधाई दी । उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व से मधुर संबंधों को मजबूत करने के संयुक्त प्रयास को ‘नयी गति’ मिलेगी।

मुर्मू (64) ने सोमवार को देश की 15 वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। वह इस पर आसीन होने वाली पहली आदिवासी और दूसरी महिला हैं।

विक्रमसिंघे ने अपने संदेश में कहा, ‘‘सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों में एक में इस मुख्य जिम्मेदारी के लिए आपकी नियुक्त उस विश्वास एवं भरोसा की गवाही है जो सरकार एवं लोगों ने आपकी क्षमता एवं राजनीतिक सूझबूझ पर जताया है।’’

दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ हम दोनों देशों के बीच जो मधुर संबंध है उसे आपके नेतृत्व से मजबूत करने के संयुक्त प्रयास को नयी गति मिलेगी।’’

कद्दावर नेता विक्रमसिंघे को 21 जुलाई को श्रीलंका के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलायी गयी थी। वह अपने पूर्ववर्ती गोटबाया राजपक्षे के कार्यकाल की शेष अवधि तक इस पद पर बने रहेंगे। उनका कार्यकाल नवंबर, 2024 तक है।

इस बीच विक्रमसिंघे के कार्यालय ने यह भी घोषणा की कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें राष्ट्रपति नियुक्त किये जाने पर बधाई दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\