खेल की खबरें | विकेट धीमा होने से मुझे दबाव बनाने में मदद मिल रही है : राहुल चाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुंबई इंडियंस के लेग स्पिनर राहुल चाहर ने गुरूवार को कहा कि संयुक्त अरब अमीरात में धीरे धीरे पिचें धीमी हो रही हैं और भारत से ज्यादा बड़े मैदान होने से वह इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार बल्लेबाजों पर दबाव बना सके।

शारजाह, 22 अक्टूबर मुंबई इंडियंस के लेग स्पिनर राहुल चाहर ने गुरूवार को कहा कि संयुक्त अरब अमीरात में धीरे धीरे पिचें धीमी हो रही हैं और भारत से ज्यादा बड़े मैदान होने से वह इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार बल्लेबाजों पर दबाव बना सके।

चाहर ने नौ मैचों में 7.40 के इकोनॉमी रेट से 11 विकेट झटके हैं।

यह भी पढ़े | How to Download Hotstar & Watch RR vs SRH Live Match: राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच देखने के लिए हॉटस्टार कैसे करें डाउनलोड ? यहां जानें.

जब उनसे यहां की और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के बीच तुलना करने के बारे में पूछा गया तो चाहर ने कहा, ‘‘शुरूआती मैचों में हमें लगा कि यहां का विकेट वानखेड़े स्टेडियम के विकेट की तरह ही है जो बल्लेबाजों के लिये आसान है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब विकेट धीरे धीरे धीमा हो रहा है इसलिये मुझे अपनी लेंथ में कुछ तालमेल बिठाना पड़ा। ’’

यह भी पढ़े | LPL 2020: लंका प्रीमियर लीग में सलमान खान के भाई सोहेल खान ने खरीदी कैंडी टस्कर्स टीम.

चाहर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘वानखेड़े में एक स्पिनर को शार्ट गेंदें फेंकनी पड़ती है लेकिन हम यहां फुल लेंथ गेंदबाजी कर रहे हैं क्योंकि मैदान काफी बड़े हैं और पिचें थोड़ी धीमी हैं, तो हम फुल लेंथ गेंद फेंक सकते हैं और बल्लेबाजों पर दबाव बना सकते हैं। ’’

चाहर को यह भी लगता है कि कलाई के स्पिनर ज्यादा सफल हैं क्योंकि वे मैदान बड़े होने से स्वछंदता से गेंदबाजी कर सकते हैं जिसका उदाहरण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के युजवेंद्र चहल हैं जिन्होंने अभी तक 15 विकेट झटक लिये हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘शायद, मैदान बड़े हैं और कलाई के स्पिनरों को स्वछंदता से गेंदबाजी करने की आजादी मिल रही है और वे फ्लाइट दे सकते हैं और जब एक लेग स्पिनर अन्य स्पिनरों की तुलना में फ्लाइट देता है तो उसे हिट करना आसान नहीं है इसलिये वे ज्यादा सफल हैं। ’’

चाहर ने कहा, ‘‘मैं जहीर भईया (पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान) के पास जाता हूं क्योंकि पिछले साल से वो जो भी मुझे कहते हैं, मैं समझ सकता हूं। वह मेरी गेंदबाजी को भी समझते हैं और कभी कभार जब मैं गेंदबाजी कर रहा होता हूं तो वह एक घंटे तक बैठते हैं। पिछले साल उन्होंने मेरा अलग सत्र लिया था और मुझे समस्यायें और उनका हल बताया था और मैं हमेशा उनके पास जाता हूं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू