एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | लोकसभा में उपस्थिति दर्ज कराने की नई प्रणाली से प्रधानमंत्री, मंत्रियों को छूट क्यों: मणिकम टैगोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस सांसद माणिकम टैगोर ने लोकसभा में उपस्थिति दर्ज कराने की नई प्रणाली को लेकर मंगलवार को कहा कि इससे प्रधानमंत्री और मंत्रियों को छूट क्यों दी गई है।

देश की खबरें | लोकसभा में उपस्थिति दर्ज कराने की नई प्रणाली से प्रधानमंत्री, मंत्रियों को छूट क्यों: मणिकम टैगोर

नयी दिल्ली, 15 जुलाई कांग्रेस सांसद माणिकम टैगोर ने लोकसभा में उपस्थिति दर्ज कराने की नई प्रणाली को लेकर मंगलवार को कहा कि इससे प्रधानमंत्री और मंत्रियों को छूट क्यों दी गई है।

लोकसभा में आगामी मानसून सत्र से सदस्यों के लिए उपस्थिति दर्ज कराने की नई व्यवस्था शुरू होने जा रही है, जिसके तहत वे लॉबी में जाकर नहीं, बल्कि अपनी आवंटित सीट पर ही उपस्थिति दर्ज करा सकेंगे।

गौरतलब है कि मंत्रियों और नेता प्रतिपक्ष को अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए हस्ताक्षर करने की आवश्यकता नहीं है।

लोकसभा में कांग्रेस के सचेतक टैगोर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "लोकसभा में सीट पर ही उपस्थिति दर्ज करने के लिए नया मल्टीमीडिया उपकरण इस मानसून सत्र में प्रभावी हो जाएगा। लेकिन हमने पहले ही वक्फ विधेयक पर मत विभाजन के दौरान इसे विफल होते देखा है जब प्रणाली प्रामाणिक तरीके से काम नहीं कर रही थी। एक दोषपूर्ण प्रणाली को क्यों दोहराया जाए?"

उन्होंने सवाल किया कि यदि उपस्थिति दर्ज कराने की यह प्रक्रिया, पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए है, तो प्रधानमंत्री और मंत्रियों को इससे छूट क्यों?

टैगोर ने कहा, "क्या प्रधानमंत्री को प्रक्रिया से ऊपर होने के बजाय उदाहरण पेश करने के लिएर नेतृत्व नहीं करना चाहिए? इससे पता चलेगा कि प्रधानमंत्री वास्तव में कितने दिन तक लोकसभा में मौजूद रहते हैं।"

उन्होंने कहा, "केवल उपस्थिति को डिजिटल बनाने के बजाय, हमें प्रणालीगत सुधारों की आवश्यकता है। सभी के लिए अनिवार्य उपस्थिति, पारदर्शी भागीदारी, बोलने के रिकॉर्ड और मतदान के स्वत: प्रकाशन की व्यवस्था हो।"

कांग्रेस सांसद ने इस बात पर जोर दिया, "डिजिटल उपकरण उतने ही अच्छे होते हैं, जितनी उनके पीछे की मंशा।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2025 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).