देश की खबरें | भाजपा और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी में ‘अच्छे संबंध’ के बावजूद हमारी सीमाएं असुरक्षित क्यों: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने भाजपा और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के बीच अच्छे संबंध होने का दावा करते हुए बृहस्पतिवार को सवाल किया कि इस स्थिति के बावजूद आज हमारी सीमाएं असुरक्षित क्यों हैं।

नयी दिल्ली, 25 जून कांग्रेस ने भाजपा और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के बीच अच्छे संबंध होने का दावा करते हुए बृहस्पतिवार को सवाल किया कि इस स्थिति के बावजूद आज हमारी सीमाएं असुरक्षित क्यों हैं।

पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने यह आरोप भी लगाया कि चीन इन दिनों विश्व समुदाय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान का इस्तेमाल अपने पक्ष में कर रहा है।

यह भी पढ़े | Monsoon 2020: दिल्ली और एनसीआर में मानसून ने दी दस्तक, हुई झमाझम बारिश.

खेड़ा ने वीडियो लिंक के माध्यम से संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब राजनाथ सिंह जी भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष थे तब चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का प्रतिनिधि मंडल 30 जनवरी 2007 को उनसे मिलने आया और वक्तव्य में भाजपा द्वारा यह कहा गया कि उसके और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के बीच ऐतिहासिक संबंध हैं।’’

उनके मुताबिक 17 अक्टूबर 2008 को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो के महत्वपूर्ण सदस्य राजनाथ सिंह से मिले और फिर से यह दोहराया गया कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के संबधों को सुदृढ़ किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़े | मोदी के बयान के विपरीत, लद्दाख की यथास्थिति बदल दी गई है: कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम.

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘जनवरी 2009 में आरएसएस एवं भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के आमंत्रण पर चीन की पांच दिवसीय यात्रा की। इस दौरान अरूणाचल प्रदेश और तिब्बत पर चर्चा की गई। न तो आरएसएस एक राजनीतिक दल है और न भाजपा सत्ता में थी, लेकिन चीन जाकर और कम्युनिस्ट पार्टी के साथ बैठकर अरूणाचल प्रदेश और तिब्बत जैसे महत्वूपर्ण विषयों पर चर्चा की जा रही थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘19 जनवरी 2011 को भारतीय जनता पार्टी के उस वक्त के अध्यक्ष नितिन गडकरी भाजपा के एक प्रतिनिधि मंडल को चीन की पांच दिवसीय यात्रा पर ले गए। इसका मकसद भाजपा और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के संबंधों को और मजबूती देना था।’’

खेड़ा ने कहा, ‘‘मई 2014 में भाजपा की सरकार बनी और नवम्बर 2014 में भाजपा के 13सांसद व विधायक एक सप्ताह की यात्रा पर चीन गए। यात्रा का उद्देश्य था दोनों सतारूढ़ दलों को मजबूती देना। यह प्रतिनिधिमंडल चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के स्कूल जिसको ‘द पार्टी स्कूल’ कहा जाता है वहां पार्टी को किस तरह चलाया जाता है वह सीखने गए।’’

कांग्रेस नेता दावा किया, ‘‘मोदी जी के चीन से संबंध उस वक्त हैं जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे। बतौर मुख्यमंत्री मोदी जी ने 4 बार चीन की यात्रा की और अनेक बार चीन के महत्वपूर्ण पदों पर आसीन लोगों की गुजरात यात्रा हुई।’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘हम जानना चाहते हैं कि क्या भाजपा चीन की कम्युनिस्ट पार्टी और भाजपा के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिनिधिमंडल भेजती रही है? इससे देश को क्या फायदा हुआ? इतने अच्छे संबंध होने के बावजूद भी हमारी सीमाएं असुरक्षित क्यों है?’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘ सरकार उन लोगों को लाल आंख दिखा रही है, जो आपके घर में बैठ कर आपको आगाह कर रहे हैं कि अपने घर की सीमाओं को हमें बचाना है और दुश्मन को आप क्लीन चीट दे रहे हैं ये इस देश के इतिहास में पहली बार हुआ है।’’

खेड़ा ने आरोप लगाया, ‘‘ प्रधानमंत्री के वक्तव्य के अनुसार कि - "चीन में कोई घुसपैठ हुई ही नहीं।’’ इस बयान को आज तक चीन पूरे विश्व समुदाय के सामने दिखा रहा है कि देखो भारत के प्रधानमंत्री स्वयं कह रहे हैं कि चीन अपने ही भूभाग पर है और गलवान हमारे भू-भाग में है।’’

उन्होंने दावा किया कि ये भी इस देश के इतिहास में पहली बार हुआ है कि 'प्रधानमंत्री कार्यालय' स्वयं प्रधानमंत्री के वक्तव्य का खंडन कर रहा है

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\