एजेंसी न्यूज

सलाद इतना महंगा क्यों? : सब्जियों के दामों में हुई वृद्धि में नहीं आएगी कमी

दुनिया भर में बढ़ती महंगाई के बीच सब्जियों के दामों में भी काफी वृद्धि हुई है और सलाद की कीमतें आसमान छू रही हैं. लोग ट्विटर पर सलाद की तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं, जिसकी कीमत 10 डॉलर से लेकर 11.99 डॉलर के बीच बताई जा रही है, जो सामान्य कीमतों से काफी अधिक है.

सलाद इतना महंगा क्यों? : सब्जियों के दामों में हुई वृद्धि में नहीं आएगी कमी
सब्जीवाला (Photo Credits: PTI)

जोंडालुप (ऑस्ट्रेलिया), 7 जून : दुनिया भर में बढ़ती महंगाई के बीच सब्जियों के दामों में भी काफी वृद्धि हुई है और सलाद की कीमतें आसमान छू रही हैं. लोग ट्विटर पर सलाद की तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं, जिसकी कीमत 10 डॉलर से लेकर 11.99 डॉलर के बीच बताई जा रही है, जो सामान्य कीमतों से काफी अधिक है. आम तौर पर सलाद की कीमत 2.80 डॉलर होती है. केवल सलाद पत्ते ही नहीं सभी प्रकार की सब्जियों की कीमतों में काफी वृद्धि हुई है.

ऑस्ट्रेलियाई सब्जी उत्पादकों के शीर्ष निकाय ऑस्वेज का कहना है कि 2006 से 2016 के बीच सब्जियों की लागत और इनकी कीमतें दोगुनी से भी अधिक हो गई हैं. यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डीजल की कीमतों में काफी वृद्धि हुई है. सब्जियों की आवाजाही डीजल से चलने वाले ट्रकों से की जाती है, इसलिए डीजल की कीमत बढ़ने से सब्जियों की कीमत पर इसका सीधा असर पड़ता है. अमेरिकी कृषि विभाग के एक अध्ययन में पाया गया है कि डीजल की कीमत दोगुनी होने से सब्जियों की थोक कीमतों में 20 से 28 प्रतिशत तक की वृद्धि होगी. यह भी पढ़ें : क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी :पूर्व आईपीएस अफसर व साइबर विशेषज्ञ के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल

ऑस्ट्रेलिया में बीते दो वर्षों के दौरान डीजल की कीमतों में 60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. देश में 2020 के मध्य में डीजल की कीमत 1.30 डॉलर प्रति लीटर थी और अब इसकी कीमत बढ़कर 2.10 डॉलर प्रति लीटर हो गयी है. यूक्रेन युद्ध के कारण यूरिया और फास्फेट समेत अन्य उर्वरकों की कीमतों में भी वृद्धि हुई है, जिसका सीधा असर सब्जियों की कीमतों पर पड़ा है. सब्जियों की कीमतों में वृद्धि होने का एक कारण पर्याप्त श्रमिकों का उपलब्ध नहीं होना भी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2022 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).