शरद पवार की NCP का पीएम से सवाल, पूछा-वे तूफान ताउते प्रभावित महाराष्ट्र का दौरा क्यों नही कर रहे
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने बुधवार को पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चक्रवाती तू्फान ताउते से प्रभावित महाराष्ट्र के इलाकों का दौरा क्यों नहीं कर रहे हैं जबकि वह पड़ोस के गुजरात और दीव में तूफान प्रभावित कुछ इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं.
मुंबई, 19 मई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने बुधवार को पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चक्रवाती तू्फान ताउते से प्रभावित महाराष्ट्र के इलाकों का दौरा क्यों नहीं कर रहे हैं जबकि वह पड़ोस के गुजरात और दीव में तूफान प्रभावित कुछ इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं.
महाराष्ट्र के मंत्री एवं राकांपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा, ‘क्या यह स्पष्ट तौर पर भेदभाव नहीं है?” गुजरात में देर रात दस्तक देने से पहले, चक्रवात ने कई जान ले लीं और महाराष्ट्र के कई इलाकों खासकर तटीय इलाकों में नुकसान किया है.
एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी चक्रवात के बाद की स्थिति का जायजा लेने के लिए बुधवार को गुजरात के भावनगर पहंचे और बाद में उना, दीव, जाफराबाद और महुवा के हवाई सर्वेक्षण के लिए निकले. सर्वेक्षण के बाद, प्रधानमंत्री अहमदाबाद में एक समीक्षा बैठक करेंगे.
मलिक ने ट्वीट कर पूछा, “आज प्रधानमंत्री मोदी जी दमन, दीव और गुजरात में चक्रवात ताउते से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं. महाराष्ट्र में इससे प्रभावित कुछ इलाकों का क्यों नहीं? क्या यह साफ-साफ भेदभाव नहीं है?” राकांपा महाराष्ट्र में शिवसेना और कांग्रेस के साथ महा विकास आघाड़ी सरकार की घटक है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2021 02:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

