देश की खबरें | संजय राउत के घर बार-बार छापेमारी क्यों करना चाहती है ईडी : राकांपा नेता अजित पवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता अजीत पवार ने रविवार को आश्चर्य जताते हुए पूछा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) शिवसेना सांसद संजय राउत के घर बार-बार छापेमारी क्यों करना चाहता है।

मुंबई, 31 जुलाई महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता अजीत पवार ने रविवार को आश्चर्य जताते हुए पूछा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) शिवसेना सांसद संजय राउत के घर बार-बार छापेमारी क्यों करना चाहता है।

कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा कि मुंबई में राउत के आवास पर ईडी की छापेमारी लोकतंत्र की एक ‘‘दयनीय छवि’’ को दर्शाता है और आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सभी विपक्षी दलों को ‘‘चुप’’ करना चाहती है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि वे मुद्दे को संसद में उठाएंगी। महाराष्ट्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने वाले पवार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कई लोगों को आयकर, ईडी और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से नोटिस मिला है। केवल राउत ही बता पाएंगे कि जांच एजेंसी (ईडी) उनके घर बार-बार छापेमारी क्यों करना चाहती है।’’

सुले ने विश्वास जताया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा और राउत जांच एजेंसी के साथ सहयोग करेंगे।

ईडी के अधिकारी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कर्मियों के साथ रविवार सुबह सात बजे राउत के भांडुप उपनगर स्थित आवास ‘मैत्री’ पहुंचे और छापेमारी शुरू की।

इस बीच, राज्यसभा सदस्य राउत ने कुछ भी गलत करने से इनकार किया और आरोप लगाया है कि उन्हें राजनीतिक प्रतिशोध लेने के लिए निशाना बनाया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\