देश की खबरें | त्यागी की ‘गुंडागर्दी’ पर भाजपा के नेता मौन क्यों हैं: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने नोएडा में एक महिला से अभद्रता के आरोपी श्रीकांत त्यागी के मामले को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और सवाल किया कि इस मामले पर भाजपा के नेता और खासतौर पर महिला नेता मौन क्यों हैं।

नयी दिल्ली, आठ अगस्त कांग्रेस ने नोएडा में एक महिला से अभद्रता के आरोपी श्रीकांत त्यागी के मामले को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और सवाल किया कि इस मामले पर भाजपा के नेता और खासतौर पर महिला नेता मौन क्यों हैं।

पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने श्रीकांत त्यागी की भाजपा के कई नेताओं के साथ ली गई तस्वीरें साझा करते हुए सोमवार को कहा कि इस मामले में बुलडोजर की कार्रवाई दिखावा है।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘क्या इतने वर्षों से भाजपा सरकार को नहीं पता था कि नोएडा के भाजपा नेता का निर्माण अवैध है? बुलडोजर की कार्रवाई दिखावा है।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘सरकार इन सवालों के जवाब देने से बच रही है। एक महिला के साथ खुलेआम अभद्रता और 10-15 गुंडे भेजकर महिलाओं को धमकाने की हिम्मत उसे कौन दे रहा है? कौन है, जो उसे बचाता आ रहा है?’’

प्रियंका ने सवाल किया, ‘‘किसके संरक्षण में उसका गुंडाराज और अवैध कारोबार फला-फूला?’’

पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के एक मंत्री हैं, जिनको अदालत सजा सुनाती है, वो फाइल लेकर गायब हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा का गुंडा सरेआम एक महिला से गुंडागर्दी करता है, जिन शब्दों का प्रयोग किया, वो हम सार्वजनिक जीवन में कर नहीं सकते हैं, वो फरार है।’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘किसी ने सच ही कहा है कि महिलाओं के सम्मान में भाजपा बार-बार मैदान में ऐसे ही आती है। भाजपा के नेताओं में इतना मौन, इतनी खामोशी क्यों है? उन महिला नेत्रियों के मुंह में दही क्यों जम गई है, जो माफी मांगो के नारे लगाती थी।’’

सुप्रिया ने यह भी कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश से माफी कब मांगेंगे, अपने भाजपा सदस्य के लिए? हर बार कन्नी काट लेना, हर बार ये कह देना कि ये फ्रिंज एलीमेंट है, इससे आप बच नहीं सकते हैं।’’

भाजपा का नेता होने का दावा करने वाले त्यागी के खिलाफ ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी की एक महिला के साथ अभद्रता करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि महिला ने त्यागी द्वारा सोसायटी के साझा क्षेत्र में पौधे लगाने पर आपत्ति जताई थी, जिससे वह भड़क उठा था।

नोएडा प्राधिकरण ने शहर में त्यागी के आवास के बाहर बनाए गए ‘अवैध’ निर्माण को ढहा दिया है। त्यागी अभी फरार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड