जरुरी जानकारी | भारत में यात्री गाड़ियों की थोक बिक्री अक्टूबर में 14 प्रतिशत बढ़ी: सियाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ऑटो उदयोग की संस्था सियाम ने बुधवार को कहा कि भारत में यात्री वाहनों की थोक बिक्री अक्टूबर में 14.19 प्रतिशत बढ़कर 3,10,294 इकाई हो गई, जो पिछले साल इसी महीने में 2,71,737 इकाई थी।

नयी दिल्ली, 11 नवंबर ऑटो उदयोग की संस्था सियाम ने बुधवार को कहा कि भारत में यात्री वाहनों की थोक बिक्री अक्टूबर में 14.19 प्रतिशत बढ़कर 3,10,294 इकाई हो गई, जो पिछले साल इसी महीने में 2,71,737 इकाई थी।

सियाम ने कहा कि त्योहारी सीजन में बढ़ी मांग को पूरा करने के लिए डीलरों ने अधिक संख्या में गाड़ियां मंगाईं।

यह भी पढ़े | Chhatt 2020: अदालत ने छठ पूजा पर एकत्र होने के लिए जारी किये दिशा निर्देश, पटाखों पर प्रतिबंध.

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के ताजा आंकड़ों के अनुसार इस दौरान दोपहिया वाहनों की बिक्री 16.88 प्रतिशत बढ़कर 20,53,814 इकाई हो गई, जो पिछले साल इसी महीने में 17,57,180 इकाई थी।

इस दौरान मोटरसाइकिल की बिक्री 23.8 प्रतिशत और स्कूटर की बिक्री में 1.79 प्रतिशत का इजाफा हुआ।

यह भी पढ़े | MP By Election Result 2020: उपचुनाव के रुझान पर बोले कमलनाथ, कांग्रेस को मिलेगी बड़ी जीत.

सियाम ने बताया कि अक्टूबर में हालांकि तिपहिया वाहनों की बिक्री 60.91 प्रतिशत घटकर 26,187 इकाई रह गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 66,985 इकाई थी।

सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि अक्टूबर के महीने में बिक्री में बढ़ोतरी जारी रही और कुछ क्षेत्रों में अच्छी मांग के चलते सुधार देखने को मिला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\