जरुरी जानकारी | अमेरिका में जून माह में थोक मुद्रास्फीति 2.3 प्रतिशत पर स्थिर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी श्रम विभाग ने बुधवार को मुद्रास्फीति आंकड़े जारी करते हुए कहा कि उसका उत्पादक मूल्य सूचकांक पिछले महीने मई के मुकाबले अपरिवर्तित रहा जबकि एक साल पहले की तुलना में 2.3 प्रतिशत बढ़ा।
अमेरिकी श्रम विभाग ने बुधवार को मुद्रास्फीति आंकड़े जारी करते हुए कहा कि उसका उत्पादक मूल्य सूचकांक पिछले महीने मई के मुकाबले अपरिवर्तित रहा जबकि एक साल पहले की तुलना में 2.3 प्रतिशत बढ़ा।
थोक मुद्रास्फीति के ये आंकड़े अर्थशास्त्रियों की उम्मीद से कहीं बेहतर हैं।
अस्थिर खाद्य एवं ऊर्जा कीमतों को छोड़कर, प्रमुख उत्पादक कीमतें भी जून में मासिक आधार पर अपरिवर्तित रहीं जबकि सालाना आधार पर 2.6 प्रतिशत अधिक थीं।
श्रम विभाग ने एक दिन पहले ही कहा था कि जून महीने में उपभोक्ता कीमतों पर आधारित खुदरा मुद्रास्फीति सालाना आधार पर 2.7 प्रतिशत बढ़ी, जो फरवरी के बाद सर्वाधिक मूल्य वृद्धि है।
खुदरा कीमतों में वृद्धि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापक शुल्क प्रस्तावों के कारण हुई और इस वजह से किराने के सामान से लेकर उपकरणों तक सब कुछ महंगा हो गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2025 07:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

