जरुरी जानकारी | थोक मुद्रास्फीति जून में 1.81 प्रतिशत घटी, पर खाद्य पदार्थ महंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति सालाना आधार पर जून 2020 में 1.81 प्रतिशत घट गई। इस दौरान ईंधन और बिजली के दाम में गिरावट रही जबकि खाद्य पदार्थ महंगे हुये।
नयी दिल्ली, 14 जुलाई थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति सालाना आधार पर जून 2020 में 1.81 प्रतिशत घट गई। इस दौरान ईंधन और बिजली के दाम में गिरावट रही जबकि खाद्य पदार्थ महंगे हुये।
इससे पिछले महीने यानी मई में थोक मुद्रास्फीति 3.21 प्रतिशत घटी थी। इस लिहाज से जून की गिरावट कुछ कम हुई है।
यह भी पढ़े | COVID-19 Airborne: तीन तरह के होते हैं ड्रॉपलेट, जानिए किससे कितना कोरोना वायरस का है खतरा?.
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की यहां जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) के मासिक आंकड़ों पर आधारित वार्षिक मुद्रास्फीति जून 2020 में 1.81 प्रतिशत घटी है। एक साल पहले इसी माह में यह 2.02 प्रतिशत ऊपर थी।’’
वहीं खाद्य जिंसों में जून माह के दौरान मुद्रास्फीति सालाना आधार पर 2.04 प्रतिशत रही। इससे पिछले महीने यह 1.13 प्रतिशत रही थी। ईंधन और बिजली समूह के सूचकांक में 13.60 प्रतिशत की गिरावट रही। हालांकि इससे पिछले महीने मई में इस समूह में 19.83 प्रतिशत की गिरावट थी।
यह भी पढ़े | बिहार: पप्पू यादव ने योगी आदित्यनाथ पर लगाया 'जातिवाद' का आरोप.
विनिर्मित उत्पादों की यदि बात की जाये तो जून में इनकी मुद्रास्फीति 0.08 प्रतिशत रही जबकि मई में इनमें 0.42 प्रतिशत की गिरावट आई थी।
बहरहाल, मंत्रालय ने कहा है कि अप्रैल की डब्ल्यूपीआई मुद्रास्फीति 1.57 प्रतिशत रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2020 01:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

