विदेश की खबरें | डब्ल्यूएचओ: हफ्तों के बाद यूरोप में कोविड-19 के साप्ताहिक मामलों में कमी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने ‘यूरोपियन सेंटर फॉर डिजीज प्रिवेंशन एंड कंट्रोल’ के आंकड़ों का भी संज्ञान लिया, जिसमें दिखाया गया है कि सोमवार तक यूरोपीय संघ के 18 देशों में पहचाने गए कोरोना वायरस के नये स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के सभी 212 पुष्ट मामले ‘एसिंप्टोमेटिक’ थे।
संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने ‘यूरोपियन सेंटर फॉर डिजीज प्रिवेंशन एंड कंट्रोल’ के आंकड़ों का भी संज्ञान लिया, जिसमें दिखाया गया है कि सोमवार तक यूरोपीय संघ के 18 देशों में पहचाने गए कोरोना वायरस के नये स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के सभी 212 पुष्ट मामले ‘एसिंप्टोमेटिक’ थे।
डब्ल्यूएचओ ने आगाह किया कि ओमीक्रोन स्वरूप के बारे में उसकी समझ “विकसित होती रहेगी” क्योंकि इसके प्रभाव के बारे में अधिक आंकड़े आ रहे हैं।
डब्ल्यूएचओ ने मंगलवार देर रात जारी अपनी साप्ताहिक महामारी विज्ञान विज्ञप्ति में कहा कि उसके 53 देशों के यूरोपीय क्षेत्र में नए मामलों की साप्ताहिक संख्या दो प्रतिशत गिर गई और पिछले सप्ताह की तुलना में 26 लाख से अधिक नए मामले सामने आए - यह संख्या जर्मनी और ब्रिटेन में सबसे अधिक थी जबकि महामारी से 29,000 और मरीजों की मौत हुई जो इस अवधि में पिछले सप्ताह हुई मौतों की तुलना में तीन प्रतिशत कम है।
डब्ल्यूएचओ ने कहा कि यूरोप में मामलों की संख्या अक्टूबर के मध्य से ही बढ़ रही थी।
एपी
प्रशांत देवेंद्र
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2021 07:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

