एजेंसी न्यूज

डब्ल्यूएचओ का दल कोरोना वायरस के पहले मरीज का उपचार करने वाले वुहान अस्पताल पहुंचा

दल कोरोना वायरस की उत्पत्ति के बारे में तथ्यों का पता लगाने के अभियान पर यहां आया है. अस्पताल के दौरे से पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन के दल के सदस्यों ने चीन के अधिकारियों से व्यक्तिगत मुलाकात की. चीन आने के बाद से 14 दिन के लिए यह दल पृथक-वास में था, बृहस्पतिवार को उनकी पृथक-वास की अवधि समाप्त हुई.

डब्ल्यूएचओ का दल कोरोना वायरस के पहले मरीज का उपचार करने वाले वुहान अस्पताल पहुंचा
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

अमेरिका, 30 जनवरी: विश्व स्वास्थ्य संगठन दल कोरोना वायरस (Coronavirus) की उत्पत्ति के बारे में तथ्यों का पता लगाने के अभियान पर यहां आया है. अस्पताल के दौरे से पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के दल के सदस्यों ने चीन के अधिकारियों से व्यक्तिगत मुलाकात की. यह दल आगामी दिनों में वुहान में कई स्थानों का दौरा करेगा. हॉलैंड की विषाणु वैज्ञानिक मारियन कूपमान्स ने सुबह ट्वीट किया, ‘‘अपने सहयोगियों के साथ मुलाकात की.’’

चीन आने के बाद से 14 दिन के लिए यह दल पृथक-वास में था, बृहस्पतिवार को उनकी पृथक-वास की अवधि समाप्त हुई. चीन के मुताबिक, कोरोना वायरस के पहले मरीज का इलाज ‘हुबेई प्रॉवेंशियल हॉस्पिटल ऑफ इंटिग्रेटेड चाइनीज एंड वेस्टर्न मेडिसीन’ में हुआ. यहां कोविड-19 का पहला मामला 27 दिसंबर 2019 को सामने आया था.

यह भी पढ़ें : विदेश की खबरें | कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले व्यक्ति के बेटे ने की डब्ल्यूएचओ की टीम से मिलने की मांग

डब्ल्यूएचओ ने पहले कहा था कि दल ने इस महामारी से संबंधित विस्तृत डेटा मांगा है तथा वह कोविड-19 के शुरुआती मरीजों और उनका इलाज करने वालों से भी मुलाकात करेगा तथा हुनान सीफूड मार्केट, वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी एवं वुहान सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल की प्रयोगशालाओं जैसे स्थानों पर भी जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2021 08:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).