एजेंसी न्यूज

Corona Outbreak: वैक्सीन की आपूर्ति के लिए डब्लूएचओ ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को कोवैक्स प्रतिबद्धताओं की याद दिलाई

घेब्रेयियस ने कहा, ‘‘एक बार जब भारत में विनाशकारी प्रकोप कम हो जाएगा, तो जरूरी है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया वापस पटरी पर लौटे और कोवैक्स के लिए अपनी आपूर्ति प्रतिबद्धताओं को पूरा करे.’’संयुक्त राष्ट्र की बच्चों की एजेंसी यूनिसेफ ने भी कहा है कि भारत में कोरोना वायरस के मामलों में विनाशकारी वृद्धि के चलते कौवैक्स के तहत टीके की आपूर्ति प्रभावित हुई है.

Corona Outbreak: वैक्सीन की आपूर्ति के लिए डब्लूएचओ ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को कोवैक्स प्रतिबद्धताओं की याद दिलाई
डब्ल्यूएचओ (File Photo)

न्यूयॉर्क:  विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्रेयियस ने कहा है कि भारत में विनाशकारी कोविड-19 (Covid-19) का प्रकोप कम होने के बाद सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को वैक्सीन की आपूर्ति के लिए कोवैक्स (Cowax) प्रतिबद्धताओं को पूरा करना होगा. कोवैक्स दुनिया भर में कोरोना वायरस वैक्सीन की आपूर्ति के लिए एक वैश्विक पहल है. डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने एक दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दुनिया भर में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के चलते वैश्विक वैक्सीन (Vaccine) आपूर्ति प्रभावित हुई है और कौवैक्स के पास पहले ही जून के अंत तक 19 करोड़ खुराक की कमी है. COVID-19 Vaccine: जल्द मिलेगी 2 से 18 साल की उम्र वालों को वैक्सीन, ट्रायल को मिली मंजूरी

कोवैक्स यानी वैश्विक कोविड वैक्सीन समता योजना, के तहत अब तक 124 देशों को 6.5 करोड़ वैक्सीन दी गईं, लेकिन यह उन देशों और विनिर्माताओं पर निर्भर है, जिन्हें अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी करनी हैं.

घेब्रेयियस ने कहा, ‘‘एक बार जब भारत में विनाशकारी प्रकोप कम हो जाएगा, तो जरूरी है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया वापस पटरी पर लौटे और कोवैक्स के लिए अपनी आपूर्ति प्रतिबद्धताओं को पूरा करे.’’संयुक्त राष्ट्र की बच्चों की एजेंसी यूनिसेफ ने भी कहा है कि भारत में कोरोना वायरस के मामलों में विनाशकारी वृद्धि के चलते कौवैक्स के तहत टीके की आपूर्ति प्रभावित हुई है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2021 10:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).