आलोचनाओं के बावजूद डब्ल्यूएचओ प्रमुख कोविड-19 के खिलाफ अपने प्रयासों को लेकर अडिग
ट्रंप प्रशासन द्वारा संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी की आलोचना किये जाने के बावजूद कई स्वास्थ्य नीति विशेषज्ञों ने टेडरॉस द्वारा महामारी से निपटने के समग्र प्रयासों की प्रशंसा की है।
इन सब के बावजूद घेब्रयेसॉस ने मुश्किलों से उबरने का प्रयास किया है और उनका मुख्य ध्यान इस महामारी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय एकजुटता का निर्माण करना है। इस महामारी से अभी तक पूरी दुनिया में करीब 300,000 लोगों की जान गई है और अमीर एवं गरीब देशें में आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं।
ट्रंप प्रशासन द्वारा संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी की आलोचना किये जाने के बावजूद कई स्वास्थ्य नीति विशेषज्ञों ने टेडरॉस द्वारा महामारी से निपटने के समग्र प्रयासों की प्रशंसा की है।
अगले सप्ताह टेडरॉस के प्रयास और कदमों की जांच पड़ताल होगी क्योंकि डब्ल्यूएचओ के सबसे बड़े वार्षिक कार्यक्रम ‘विश्व स्वास्थ्य सभा’ का आयोजन होगा। यह एक "आभासी" और संक्षिप्त संस्करण होगा और यह मुख्य रूप से कोविड-19 पर केंद्रित होगा।
उन्होंने पिछले दिनों दुनिया से अपील करते हुए कहा था, ‘‘ इस वायरस को एक दूसरे के खिलाफ लड.ने के मौके के तौर पर इस्तेमाल न करें या इसकी आड़ में राजनीतिक खेल न खेलें । यह खतरनाक है।’’
घेब्रयेसॉस ब्रिटेन में नाटिंघम यूनिवर्सिटी से माइक्रो बॉयलोजी में डाक्टरेट हैं और साथ ही मलेरिया मामलों के विशेषज्ञ भी । साल 2017 में डब्ल्यूएचओ में इस शीर्ष पद को संभालने से पूर्व वह इथियोपिया में स्वास्थ्य और विदेश मंत्री का पद संभाल चुके थे ।
वह अफ्रीकी क्षेत्र से डब्ल्यूएचओ का प्रमुख बनने वाले पहले व्यक्ति हैं । वह संस्था के पहले ऐसे प्रमुख हैं जिनके पास मेडिकल डिग्री नहीं है और उनके कई आलोचक इसे लेकर उनके ऊपर हावी होने की कोशिश करते रहे हैं ।
एपी.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2020 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

