एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | अंतरिक्ष यात्री किसे कहा जा सकता है, निजी अंतरिक्ष यात्राओं से पैदा हुई बहस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नॉटिंघम, पांच मई (द कन्वरसेशन) हाल में जेफ बेजोस के ब्लू ऑरिजिन अंतरिक्ष यान से संपन्न हुई महिलाओं की अंतरिक्ष उड़ान के बाद इस बात पर चर्चा छिड़ गई है कि ‘एस्ट्रोनॉट’ (अंतरिक्ष यात्री) किसे कहा जाना चाहिए। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परिवहन मंत्री सीन डफी ने उड़ान पर मौजूद लोगों को अंतरिक्ष यात्री कहे जाने पर आपत्ति जताई है जिनमें गायिका कैटी पेरी और पत्रकार गेल किंग भी शामिल थीं।

विदेश की खबरें | अंतरिक्ष यात्री किसे कहा जा सकता है, निजी अंतरिक्ष यात्राओं से पैदा हुई बहस
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

नॉटिंघम, पांच मई (द कन्वरसेशन) हाल में जेफ बेजोस के ब्लू ऑरिजिन अंतरिक्ष यान से संपन्न हुई महिलाओं की अंतरिक्ष उड़ान के बाद इस बात पर चर्चा छिड़ गई है कि ‘एस्ट्रोनॉट’ (अंतरिक्ष यात्री) किसे कहा जाना चाहिए। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परिवहन मंत्री सीन डफी ने उड़ान पर मौजूद लोगों को अंतरिक्ष यात्री कहे जाने पर आपत्ति जताई है जिनमें गायिका कैटी पेरी और पत्रकार गेल किंग भी शामिल थीं।

साल 2021 में पहली ‘सेलिब्रिटी’ अंतरिक्ष उड़ान से पहले अंतरिक्ष यात्री (एस्ट्रोनॉट) शब्द पर शायद ही कभी विवाद हुआ हो। 1960 के दशक में, प्रायोगिक, रॉकेट-संचालित एक्स-15 जेट विमानों को 50 मील (80 किमी) से अधिक ऊंचाई तक उड़ाने वाले पायलटों को अमेरिकी वायु सेना द्वारा अंतरिक्ष यात्री का दर्जा दिया जाता था।

सर रिचर्ड ब्रैनसन की 2021 की एक उड़ान में उनके वर्जिन गैलेक्टिक अंतरिक्ष यान को 53 मील (85 किमी) ऊंचाई तक पहुंचाया गया था। इस ऊंचाई को कुछ विशेषज्ञों ने बाहरी अंतरिक्ष के दायरे वाला क्षेत्र माना है।

बेजोस ने इसके कुछ दिन बाद अपने ब्लू ऑरिजिन न्यू शेपर्ड यान से अंतरिक्ष यात्रा की। यह उड़ान लगभग 68 मील (106 किमी) की ऊंचाई तक पहुंची थी।

बेजोस ने लगभग 62.1 मील (100 किमी) की ऊंचाई तक पहुंचने पर ध्यान केंद्रित किया है, जो अंतरिक्ष की एक प्रस्तावित सीमा है जिसे ‘कार्मन रेखा’ के रूप में जाना जाता है। इसका यह नाम 20वीं सदी के शुरुआती दौर के विद्वान थियोडोर वॉन कार्मन के नाम पर रखा गया है।

बेजोस के ब्लू ऑरिजिन द्वारा सोशल मीडिया पर 2021 में की गई एक पोस्ट में इस तथ्य को भुनाने का प्रयास किया गया कि उनका ‘न्यू शेपर्ड’ अंतरिक्ष यान उच्च सीमा तक पहुंच गया है।

पोस्ट से यह संकेत दिया गया था कि जो लोग प्रतिद्वंद्वी वर्जिन गैलेक्टिक उड़ानों पर निचली सीमा तक यात्रा करते हैं, उनके ‘अंतरिक्ष यात्री’ के दर्जे पर सवाल उठाया जा सकता है, जबकि ब्लू ऑरिजिन के साथ यात्रा करने वालों पर सवाल नहीं उठाया जा सकता।

इस विशेष पोस्ट में इस सवाल का उल्लेख नहीं किया गया था कि ‘अंतरिक्ष यात्री’ कौन है। हालांकि, ब्लू ऑरिजिन वर्तमान में न्यू शेपर्ड पर यात्रा करने वालों का वर्णन इस प्रकार करती है।

दरअसल ‘अंतरिक्ष यात्री’ की कुछ परिओं में केवल यह बताया जाता है कि यह एक ऐसा व्यक्ति है जो अंतरिक्ष में गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2025 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).