एजेंसी न्यूज

व्हाइट हाउस ने कोरोना वायरस कार्य बल का काम समाप्त करने पर बातचीत शुरू की : पेंस

इस कार्य बल का नेतृत्व करने वाले पेंस ने चुनिंदा पत्रकारों को बताया, ‘‘हम इसके बारे में बात कर रहे हैं कि कार्य बल के लिए अपना काम पूरा करने का उचित समय क्या है और संबंधित एजेंसियों को इसकी जिम्मेदारियां सौंपने की कोशिशें भी चल रही हैं।’’

व्हाइट हाउस ने कोरोना वायरस कार्य बल का काम समाप्त करने पर बातचीत शुरू की : पेंस

वाशिंगटन, छह मई अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने मंगलवार को कहा कि ट्रंप प्रशासन ने कोरोना वायरस व्हाइट हाउस कार्य बल का काम समाप्त करने और उसकी जिम्मेदारियों को धीरे-धीरे संबंधित संघीय एजेंसियों को सौंपने पर बातचीत शुरू कर दी है।

इस कार्य बल का नेतृत्व करने वाले पेंस ने चुनिंदा पत्रकारों को बताया, ‘‘हम इसके बारे में बात कर रहे हैं कि कार्य बल के लिए अपना काम पूरा करने का उचित समय क्या है और संबंधित एजेंसियों को इसकी जिम्मेदारियां सौंपने की कोशिशें भी चल रही हैं।’’

उन्होंने बताया कि व्हाइट हाउस ने संघीय आपात प्रबंधन एजेंसी (फेमा) के साथ कार्यबल का कामकाज सौंपने के बारे में बातचीत पहले ही शुरू कर दी है।

सबसे पहले यह खबर द न्यूयॉर्क टाइम्स ने दी।

एरीजोना में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी खबरों की पुष्टि की।

एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि कार्य बल ने शानदार काम किया।

उनसे यह पूछा गया कि संक्रमण का दौर फिर से शुरू होने की आशंका है तो ऐसे में कार्य बल को अभी क्यों समाप्त किया जा रहा है, इस पर ट्रंप ने कहा, ‘‘क्योंकि हम अगले पांच वर्षों के लिए अपने देश को बंद नहीं रख सकते। प्रशासन ने काफी कुछ सीख ली है।’’

वहीं, एक सवाल के जवाब में पेंस ने कहा कि कार्य बल जून की शुरुआत तक समाप्त हो सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2020 10:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).