विदेश की खबरें | चीन के साथ वार्ता को लेकर व्हाइट हाउस को खास अपेक्षाएं नहीं : अमेरिकी अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्लिंकन और सुलिवन बृहस्पतिवार को चीन के स्टेट काउंसेलर वांग यी और चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी के विदेश मामलों के प्रमुख यांग जिएची से मुलाकात करेंगे।

ब्लिंकन और सुलिवन बृहस्पतिवार को चीन के स्टेट काउंसेलर वांग यी और चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी के विदेश मामलों के प्रमुख यांग जिएची से मुलाकात करेंगे।

अमेरिकी पक्ष ने कहा है कि यह तिब्बत, हांगकांग और पश्चिमी शिनजियांग क्षेत्र में मानवाधिकारों, व्यापार और कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को लेकर असहमतियों पर बातचीत का शुरुआती अवसर होगा।

बैठक से पहले एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने इस वार्ता को दोनों पक्षों के लिए संबंधों का ‘‘जायजा लेने’’ का अवसर बताया।

अपनी पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्ष वार्ता के बाद कोई संयुक्त बयान जारी नहीं करेंगे और वार्ता के बाद कोई बड़ी घोषणा होने की उम्मीद भी नहीं है।

ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने मंगलवार को टोक्यो में अपने जापानी समकक्षों के साथ मुलाकात के बाद जारी एक संयुक्त बयान में चीन के शिंजियांग प्रांत में मानवाधिकारों के उल्लंघन, ‘‘दक्षिण चीन सागर में समुद्री क्षेत्र के गैरकानूनी दावों और गतिविधियों’’, और पूर्वी चीन सागर में जापान के नियंत्रण वाले द्वीपों पर ‘‘यथा स्थिति को बदलने के एकतरफा प्रयास’’ पर गंभीर चिंता जतायी थी।

इसके बाद, दोनों अपने दक्षिण कोरियाई समकक्षों के साथ वार्ता के लिए बुधवार को सियोल रवाना हुए।

प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि प्रशासन अमेरिकी जमीन पर चीन के साथ उच्च स्तरीय वार्ता से पहले अपने प्रशांत सहयोगियों के साथ वार्ता करना चाहता था। इसमें क्वाड समूह के सदस्य देशों ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका के नेताओं की पिछले महीने हुई डिजिटल बैठक भी शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\