विदेश की खबरें | व्हाइट हाउस ने पुतिन की हत्या संबंधी सांसद ग्राहम के बयान से दूरी बनायी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने शुक्रवार को कहा, ‘‘यह अमेरिकी सरकार का रुख नहीं है।’’
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने शुक्रवार को कहा, ‘‘यह अमेरिकी सरकार का रुख नहीं है।’’
ग्राहम ने बृहस्पतिवार की शाम को ट्वीट किया था,‘‘इसे जो लोग रोक सकते हैं वह है रूस की जनता।’’
अपने ट्वीट में उन्होंने कहा,‘‘ इसे समाप्त करने का बस एक ही तरीका है कि रूस में कोई व्यक्ति उनकी (पुतिन) हत्या कर दे। आप अपने देश और पूरे विश्व के लिए महान सेवा करेंगे।’’
ग्राहम को अपने इस बयान के लिए चौतरफा आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
टेक्सास से रिपब्लिकन पार्टी के सांसद टेड क्रूज़ ने इसे "बेहद बुरी सोच’’ बताया। जॉर्जिया से सांसद मार्जोरी टेलर ग्रीन ने कहा कि ग्राहम का बयान ‘‘गैर जिम्मेदाराना और खतरनाक’’ है।
साकी ने कहा, ‘‘यह अमेरिकी सरकार का रुख नहीं है और निश्चित रूप से इस प्रशासन में काम करने वाले किसी भी व्यक्ति के मुंह से आपने ऐसा कोई बयान नहीं सुना होगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)