जरुरी जानकारी | व्हर्लपूल कॉरपोरेशन की अपनी भारतीय इकाई में हिस्सेदारी घटाकर 20 प्रतिशत करने की योजना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी घरेलू उपकरण विनिर्माता व्हर्लपूल कॉरपोरेशन ने अपनी भारतीय इकाई व्हर्लपूल ऑफ इंडिया लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी को घटाकर 20 प्रतिशत तक करने की योजना बनाई है।
नयी दिल्ली, 30 जनवरी अमेरिकी घरेलू उपकरण विनिर्माता व्हर्लपूल कॉरपोरेशन ने अपनी भारतीय इकाई व्हर्लपूल ऑफ इंडिया लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी को घटाकर 20 प्रतिशत तक करने की योजना बनाई है।
कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि हिस्सेदारी 2025 के मध्य से अंत तक घटाई जाएगी।
व्हर्लपूल कॉरपोरेशन ने पिछले साल फरवरी में थोक सौदे में व्हर्लपूल ऑफ इंडिया लिमिटेड में अपनी 24 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी थी। इस सौदे से कंपनी ने लगभग 46.8 करोड़ डॉलर जुटाए थे।
व्हर्लपूल कॉरपोरेशन की इस समय व्हर्लपूल ऑफ इंडिया में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उसे प्रस्तावित बिक्री के पूरा होने के बाद भी भारतीय इकाई में सबसे बड़ा शेयरधारक बने रहने की उम्मीद है।
व्हर्लपूल कॉरपोरेशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष, मुख्य वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारी और व्हर्लपूल एशिया के अध्यक्ष जेम्स पीटर्स ने कहा, “व्हर्लपूल कॉरपोरेशन ने 2025 के मध्य से अंत तक व्हर्लपूल ऑफ इंडिया लिमिटेड (व्हर्लपूल इंडिया) में अपनी हिस्सेदारी घटाकर लगभग 20 प्रतिशत करने की योजना की घोषणा की है।”
उन्होंने कहा कि व्हर्लपूल इंडिया, व्हर्लपूल कॉरपोरेशन का एक प्रमुख हिस्सा बनी रहेगी। ‘कंपनी का मानना है कि व्हर्लपूल इंडिया के पास वृद्धि के लिए एक मजबूत दीर्घकालिक अवसर है।’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)