देश की खबरें | ‘गैंग चार्ट’ तैयार करते समय निर्धारित कॉलम में विवरण दिया जाना चाहिए : उच्च न्यायालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राज्य में उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम के प्रावधानों का अनुपालन नहीं किए जाने को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिया है कि ‘गैंग चार्ट’ तैयार करते समय तय कॉलम में निर्धारित प्रारूप में गैंगस्टर का विवरण दिया जाना चाहिए।

प्रयागराज, 20 मार्च इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राज्य में उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम के प्रावधानों का अनुपालन नहीं किए जाने को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिया है कि ‘गैंग चार्ट’ तैयार करते समय तय कॉलम में निर्धारित प्रारूप में गैंगस्टर का विवरण दिया जाना चाहिए।

अदालत ने कहा कि इसके अलावा, गैंगस्टर की सूची में शामिल किए जा रहे व्यक्ति के आपराधिक इतिहास की एक अलग सूची पेश की जानी चाहिए।

न्यायमूर्ति सिद्धार्थ और न्यायमूर्ति पीके गिरि की खंडपीठ ने भदोही के याचिकाकर्ता जय प्रकाश बिंद उर्फ नेता की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए यह निर्देश पारित किया। बिंद के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

अदालत ने निबंधक (अनुपालन) को इस आदेश की एक प्रति प्रदेश के प्रमुख सचिव (गृह) और पुलिस महानिदेशक को उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया, ताकि जिलाधिकारी, पुलिस आयुक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक और एसएचओ को इस आदेश का अनुपालन करने का निर्देश दिया जा सके। अदालत ने इस याचिका पर सरकार से जवाब तलब किया।

याचिकाकर्ता के खिलाफ भदोही के ज्ञानपुर थाने में गैंगस्टर अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। याचिकाकर्ता ने प्राथमिकी रद्द करने का अनुरोध करते हुए यह याचिका दायर की।

अदालत ने पाया कि याचिकाकर्ता के ‘गैंग चार्ट’ के कॉलम छह में केवल एक आपराधिक मामले का जिक्र है। वहीं, राज्य सरकार के वकील ने कहा कि ‘गैंग चार्ट’ के कॉलम पांच में चार मामलों का उल्लेख है, लेकिन इनका विवरण नहीं दिया गया है।

अदालत ने कहा कि कॉलम पांच और छह में विवरण देने के लिए एक स्पष्ट नियम है, जिसका इस याचिका में अनुपालन नहीं किया गया है।

उसने कहा कि कॉलम पांच में संपूर्ण विवरण देना आवश्यक है और मामले में आपराधिक इतिहास का विवरण सौंपा नहीं गया है।

खंडपीठ ने कहा कि इससे पूर्व भी, अन्य अदालतों ने इस पर निर्देश दिए हैं, लेकिन इनका अनुपालन नहीं किया जा रहा है, इसलिए प्रमुख सचिव (गृह) और पुलिस महानिदेशक को इसका अनुपालन सुनिश्चित करना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\