देश की खबरें | जहां आतंकवाद को प्रश्रय मिले वह आतंकवाद का केंद्र: स्वामी निश्चलानंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में मदरसों के सर्वेक्षण को लेकर मुस्लिम धर्मगुरुओं के विरोध पर गोवर्धन पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने बृहस्पतिवार को कहा कि जहां आतंकवाद को प्रश्रय मिले वह स्थान मठ, मंदिर, मस्जिद न होकर आतंकवाद का केंद्र कहने योग्य है।

प्रयागराज, 15 सितंबर उत्तर प्रदेश में मदरसों के सर्वेक्षण को लेकर मुस्लिम धर्मगुरुओं के विरोध पर गोवर्धन पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने बृहस्पतिवार को कहा कि जहां आतंकवाद को प्रश्रय मिले वह स्थान मठ, मंदिर, मस्जिद न होकर आतंकवाद का केंद्र कहने योग्य है।

यहां झूंसी स्थित शिवगंगा आश्रम में संवाददाताओं से बातचीत में स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने काशी में विश्वनाथ और मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि को लेकर चल रहे मुकदमों पर कहा, “हमारे पवित्र स्थलों को विकृत और विखंडित करके जो भी संस्थान बनाए गए, उन पर पुनः हमारा अधिकार होना ही चाहिए।”

उन्होंने कहा, “सबके पूर्वज सनातनी वैदिक आर्य हिंदू थे। अपने पूर्वजों के मार्ग पर सबको उत्कर्ष प्राप्त हो, यह हमारी भावना है। सत्य को स्वीकार करें।”

हाल में ब्रह्मलीन हुए द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के उत्तराधिकारी को लेकर उन्होंने कहा, “स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती किसी को अपना उत्तराधिकारी बनाकर नहीं गए। ”

उल्लेखनीय है कि द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती को सोमवार को मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर स्थित आश्रम में समाधि दी गई। स्वामी स्वरूपानंद ज्योतिष पीठ के भी शंकराचार्य थे।

ब्रह्मलीन स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के निजी सचिव सुबोधानंद महाराज के मुताबिक, शारदा पीठ के नए शंकराचार्य दंडी स्वामी सदानंद सरस्वती होंगे, जबकि दंडी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य होंगे। स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती को भू समाधि दिए जाने के बाद उसी दिन इन दोनों दंडी स्वामियों का एक समारोह में पट्टाभिषेक किया गया।

भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के मुद्दे पर शंकराचार्य ने कहा, “यदि भारत हिंदू राष्ट्र घोषित होता है तो विश्व के 15 देश एक साल के भीतर अपने को हिंदू राष्ट्र घोषित कर लेंगे। इन देशों का मानना है कि भारत की दिशाहीनता की वजह से उनके हाथ बंधे हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड