देश की खबरें | संघवाद के सिद्धांतों से जब भी समझौता हुआ, कर्नाटक ने आवाज उठाई: राज्यपाल थावरचंद गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने संविधान के साथ-साथ सहकारी संघवाद में विश्वास रखने की आवश्यकता पर रविवार को जोर दिया।

बेंगलुरु, 26 जनवरी कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने संविधान के साथ-साथ सहकारी संघवाद में विश्वास रखने की आवश्यकता पर रविवार को जोर दिया।

गहलोत ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने भाषण में भारतीय संविधान और इसकी सुरक्षा की आवश्यकता का जिक्र करते हुए कहा कि जब भी संविधान में निहित संघवाद के सिद्धांतों के साथ समझौता किया गया, कर्नाटक सरकार ने अपनी आवाज उठाई।

उन्होंने कहा कि संविधान अपने पहले ही अनुच्छेद में भारत को राज्यों का संघ घोषित करता है।

गहलोत ने कहा कि संविधान संघ और राज्यों के बीच संप्रभु शक्ति को विभाजित करता है।

राज्यपाल ने सैम मानेकशॉ परेड ग्राउंड से राज्य के लोगों को संबोधन करते हुए कहा, ‘‘कर्नाटक सरकार संघ के सिद्धांतों की परंपरा को बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उसने संविधान के आदर्शों के अनुसार देश के विकास में योगदान दिया है।’’

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारतीय गणतंत्र की असली ताकत विविधता में एकता, लोकतांत्रिक संस्थाओं के परिस्थितियों के अनुसार ढलने और संविधान में निहित मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता में निहित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान