देश की खबरें | पति ने मोबाइल फोन चलाने से रोका तो महिला ने की खुदकुशी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बलिया जिले में सिकंदरपुर क्षेत्र के महथापार गांव में एक महिला ने कथित रूप से पति द्वारा मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से मना किए जाने पर खुदकुशी कर ली।
बलिया (उप्र), 19 मई बलिया जिले में सिकंदरपुर क्षेत्र के महथापार गांव में एक महिला ने कथित रूप से पति द्वारा मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से मना किए जाने पर खुदकुशी कर ली।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि रविवार देर रात रूनी वर्मा (28) ने जहर खा लिया जिसके बाद परिजन उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले गये।
सूत्रों के अनुसार चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान उसकी मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सूत्रों का कहना है कि रूनी अक्सर मोबाइल फोन पर किसी से बात करती रहती थी। इसे लेकर उसका अपने पति धर्मेंद्र से हमेशा विवाद होता रहता था। रविवार को भी धर्मेंद्र ने रूनी को मोबाइल का इस्तेमाल करने से रोका था जिससे क्षुब्ध होकर उसने खुदकुशी कर ली।
सूत्रों ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)