देश की खबरें | जब सभी को समान अवसर, न्याय मिलता है तभी संविधान सफल होता है- सिद्धरमैया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि जब सभी को समान अवसर और न्याय मिलता है तभी संविधान सफल होता है, इसीलिए उनकी सरकार सभी जातियों और धर्मों के गरीबों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए कई जनकल्याणकारी कार्यक्रम लागू किए गए हैं।

उल्लाल (मंगलुरु), 16 मई कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि जब सभी को समान अवसर और न्याय मिलता है तभी संविधान सफल होता है, इसीलिए उनकी सरकार सभी जातियों और धर्मों के गरीबों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए कई जनकल्याणकारी कार्यक्रम लागू किए गए हैं।

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शुक्रवार को यहां उल्लाल स्थित सैयद मदनी दरगाह के उर्स कार्यक्रम के दौरान एक सामाजिक सद्भाव सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद उसे संबोधित किया।

उन्होंने जोर देकर कहा कि तमाम आलोचनाओं के बावजूद उनकी सरकार गरीबों के उत्थान के लिए इन योजनाओं को जारी रखेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें विविधता में एकता देखनी चाहिए। हम सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास कर रहे हैं। जब सभी को समान अवसर और न्याय मिलता है तभी संविधान सफल होता है। सरकार इसी रास्ते पर चल रही है।’’

इससे पहले मुख्यमंत्री ने दरगाह पर जियारत भी की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष यू.टी. खादर और उल्लाल के काजी कांथापुरम ए.पी. अबूबकर मुस्लियार ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में राजस्व मंत्री कृष्णा बायरेगौड़ा, स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडूराव, शहरी विकास मंत्री बी. सुरेश, पौर प्रशासन मंत्री रहीम खान, मंजेश्वर विधायक ए.के.एम. अशरफ एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सी.एम. इब्राहिम सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\