विदेश की खबरें | अमेरिका जब मानचित्र को अद्यतन करेगा तो मैक्सिको की खाड़ी, डेनाली के मानचित्रों के नाम बदलेगा गूगल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कंपनी ने सोमवार को कहा कि वह मानचित्र में तभी बदलाव करेगी जब सरकार मैक्सिको की खाड़ी जलक्षेत्र और डेनाली पर्वत के लिए अपनी आधिकारिक सूची को अद्यतन कर देगी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कंपनी ने सोमवार को कहा कि वह मानचित्र में तभी बदलाव करेगी जब सरकार मैक्सिको की खाड़ी जलक्षेत्र और डेनाली पर्वत के लिए अपनी आधिकारिक सूची को अद्यतन कर देगी।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पदभार ग्रहण करने के बाद आदेश दिया था कि दक्षिणी अमेरिका, मैक्सिको और क्यूबा से सटे समुद्री क्षेत्र का नाम बदलकर अमेरिका की खाड़ी किया जाए। उन्होंने यह भी आदेश दिया कि अमेरिका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी का नाम बदलकर फिर से माउंट मैककिनले कर दिया जाए।

गूगल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हमारे यहां लंबे समय से यह प्रथा चली आ रही है कि जब आधिकारिक सरकारी स्रोतों में नाम अद्यतन हो जाता है, तो हम उसमें बदलाव कर देते हैं।”

कंपनी ने कहा कि ‘मैप्स’ भौगोलिक नाम सूचना प्रणाली (जीआईआईएस) में किसी भी अद्यतन जानकारी को प्रतिबिंबित करेगा, जो अमेरिका में 10 लाख से अधिक भौगोलिक विशेषताओं का डेटाबेस है।

गूगल ने कहा, “जब ऐसा होगा, तो हम अमेरिका में गूगल मैप्स को शीघ्र अद्यतन करेंगे ताकि माउंट मैककिनले और अमेरिका की खाड़ी दिखाई दे सकें।”

अलास्का के मूल निवासियों के लिए पहाड़ का पसंदीदा नाम “डेनाली” है। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2015 में इसे इसके पिछले नाम “मैककिनले” से बदलने का आदेश दिया था। इसे पूर्व राष्ट्रपति विलियम मैककिनले को श्रद्धांजलि देते हुए यह नाम रखा गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now