जरुरी जानकारी | रबी सत्र के पहले दो महीनों में गेहूं का रकबा 5.36 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रबी सत्र के पहले दो महीनों में गेहूं की बुवाई का रकबा सालाना आधार पर 5.36 प्रतिशत बढ़कर 211.62 लाख हेक्टेयर हो गया है। शुक्रवार को जारी कृषि मंत्रालय के आंकड़ों में राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश में गेहूं की खेती का रकबा बढ़ने की सूचना है।

नयी दिल्ली, दो दिसंबर रबी सत्र के पहले दो महीनों में गेहूं की बुवाई का रकबा सालाना आधार पर 5.36 प्रतिशत बढ़कर 211.62 लाख हेक्टेयर हो गया है। शुक्रवार को जारी कृषि मंत्रालय के आंकड़ों में राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश में गेहूं की खेती का रकबा बढ़ने की सूचना है।

रबी सत्र की मुख्य फसल गेहूं की बुवाई अक्टूबर में शुरू होती है और मार्च-अप्रैल में इसकी कटाई होती है। इस मौसम में गेहूं के अलावा चना, उड़द के साथ-साथ मूंगफली और सरसों जैसे तिलहन भी उगाए जाते हैं।

मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक चालू रबी सत्र में अब तक 211.62 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बुवाई हो चुकी है जबकि एक साल पहले की अवधि में यह रकबा 200.85 लाख हेक्टेयर था।

राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और पंजाब में अधिक रकबे में गेहूं की बुवाई हुई है।

चालू रबी सत्र में दो दिसंबर तक धान की बुवाई का रकबा मामूली रूप से बढ़कर 10.62 लाख हेक्टेयर हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह रकबा 9.53 लाख हेक्टेयर था। देश के कुछ इलाकों में खरीफ सत्र की मुख्य फसल धान की बुवाई रबी सत्र में भी होती है।

दलहन बुवाई का रकबा भी चालू रबी सत्र में दो दिसंबर को मामूली रूप से बढ़कर 112.67 लाख हेक्टेयर हो गया, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह रकबा 108.57 लाख हेक्टेयर था।

रबी सत्र की मुख्य दलहन फसल चना का रकबा मामूली रूप से बढ़कर 79.82 लाख हेक्टेयर हो गया है जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह रकबा 75.80 लाख हेक्टेयर था।

मोटे अनाजों की खेती का रकबा बढ़कर 32.63 लाख हेक्टेयर हो गया जबकि एक साल पहले की अवधि में यह रकबा 29.02 लाख हेक्टेयर था।

आंकड़ों से पता चलता है कि तिलहन की बुवाई का रकबा बढ़कर 83.07 लाख हेक्टेयर हो गया है जो एक साल पहले की अवधि में 75.55 लाख हेक्टेयर था। रबी सत्र के दौरान उगाई जाने वाली मुख्य तिलहन रेपसीड-सरसों है, जिसका रकबा पहले के 69.32 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 76.69 लाख हेक्टेयर हो गया है।

चालू रबी सत्र में दो दिसंबर को सभी रबी फसलों का कुल बुवाई का रकबा बढ़कर 450.61 लाख हेक्टेयर हो गया, जो साल भर पहले की समान अवधि में 423.52 लाख हेक्टेयर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड