जरुरी जानकारी | चालू रबी सत्र में गेहूं का रकबा पांच गुना होकर 7.56 लाख हेक्टेयर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मौजूदा शीतकालीन बुवाई सत्र ‘रबी’ में गेहूं की बुवाई का रकबा पांच गुना होकर 7.56 लाख हेक्टेयर हो गया है। मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।
नयी दिल्ली, चार नवंबर मौजूदा शीतकालीन बुवाई सत्र ‘रबी’ में गेहूं की बुवाई का रकबा पांच गुना होकर 7.56 लाख हेक्टेयर हो गया है। मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।
एक साल पहले की समान अवधि में गेहूं का यह रकबा 1.47 लाख हेक्टेयर था।
तिलहन के मामले में इस रबी सत्र में चार नवंबर तक लगभग 47.10 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई है, जबकि पहले यह क्षेत्रफल 40.72 लाख हेक्टेयर था।
कुल तिलहन में से सरसों का रकबा 38.14 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 45.71 लाख हेक्टेयर हो गया।
दलहन का रकबा 27.13 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 29.06 लाख हेक्टेयर हो गया।
हालांकि, मोटे अनाज का रकबा 8.67 लाख हेक्टेयर से घटकर 7.63 लाख हेक्टेयर रह गया।
रबी फसलों की बुवाई का मौसम अक्टूबर से शुरू होता है। गेहूं और सरसों रबी मौसम की दो प्रमुख फसलें हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2022 09:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

