जरुरी जानकारी | वित्तीय उत्पादों की विस्तृत पहुंच के लिये भारत में साझेदारों के साथ काम कर रही व्हाट्सऐप

नयी दिल्ली, 22 जुलाई संदेश भेजने की सुविधा देने वाली कंपनी व्हाट्सऐप बीमा, सूक्ष्म ऋण और पेंशन जैसे उत्पादों तक लोगों की पहुंच आसान बनाने के लिये भारत में बैंकों व वित्तीय संस्थानों जैसे भागीदारों के साथ काम करेगी। कंपनी के भारत प्रमुख अभिजीत बोस ने बुधवार को यह कहा।

बोस ने ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट’ में कहा कि कंपनी वित्तीय उत्पादों के वितरण से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिये संभावित समाधानों का परीक्षण करने के लिये विभिन्न नयी पहलों का भी समर्थन करेगी।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश, ठीक होने वाले पीड़ितों के डिस्चार्ज को लेकर सरकार की तरफ से जारी हुई नही घोषणा.

बोस ने कहा कि फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी बैंकिंग भागीदारों के साथ उनकी डिजिटल उपस्थिति को बेहतर बनाने तथा देश के विभिन्न खंडों व भौगोलिक क्षेत्रों में वित्तीय पहुंच की गति तेज करने के लिये एक साल से अधिक समय से काम कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘अब हम अधिक बैंकों के साथ काम करना चाहते हैं ... इस वर्ष में बैंकिंग सेवाओं को सरल बनाने और विस्तार करने में मदद करने, विशेष रूप से ग्रामीण और निम्न आय वर्गों में विस्तृत बनाने में... हम अन्य उत्पादों के लिये अपने प्रयोगों का विस्तार करने का लक्ष्य रखते हैं।’’

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

बोस ने कहा कि अगले 2-3 वर्षों में सामूहिक उद्देश्य असंगठित अनौपचारिक अर्थव्यवस्था में कम मजदूरी वाले श्रमिकों को आसानी से तीन उत्पादों - बीमा, सूक्ष्म ऋण और पेंशन तक पहुंच बनाने में मदद करने में सक्षम होना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)