एजेंसी न्यूज

लॉकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं की मदद के लिए व्हाट्सऐप नबंर जारी

आयोग ने ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी कि लॉकडाउन के बाद से घरेलू हिंसा का सामना कर रही महिलाएं 7217735372 नंबर पर अपनी शिकायत भेज सकती हैं।

लॉकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं की मदद के लिए व्हाट्सऐप नबंर जारी

नयी दिल्ली , 10 अप्रैल राष्ट्रीय महिला आयोग ने लॉक डाउन के बाद से घरेलू हिंसा मामलों से जुड़ी शिकायतों में बढ़ोतरी के मद्देनजर अब ऐसी महिलाओं की मदद के लिए एक व्हाट्सऐप नंबर जारी किया है।

आयोग ने ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी कि लॉकडाउन के बाद से घरेलू हिंसा का सामना कर रही महिलाएं 7217735372 नंबर पर अपनी शिकायत भेज सकती हैं।

इससे पहले महिला आयोग ने सभी राज्यों के महिला आयोगों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की जिसमें घरेलू हिंसा के मामलों में महिलाओं के सहयोग के नेटवर्क को मजबूत करने पर चर्चा की गई।

हाल ही महिला आयोग ने कहा था कि लॉकडाउन लागू होने के बाद से घरेलू हिंसा के मामले बढ़ गए हैं। 24 मार्च को हुए लॉकडाउन के बाद से आयोग को कुल 250 शिकायतें में मिली हैं, जिसमें से 69 शिकायतें घरेलू हिंसा की हैं।

उधर, महिला आयोग ने महाराष्ट्र में उस गर्भवती महिला की मौत के मामले में जांच की मांग की है जिसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने का संदेह था और उपचार के लिए उसे 70 किलोमीटर दूरी का सफर करना पड़ा था।

खबरों के मुताबिक, 27 वर्षीय इस महिला ने पिछले दिनों की शिकायत की थी कि उसे सांस लेने में बहुत तकलीफ हो रही है जिसके बाद उसे नालासोपारा से मुंबई के बीच कई अस्पतालों ले जाया गया। समय पर उपचार नहीं हो पाया और बाद में महिला की मौत हो गयी।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2020 06:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).