देश की खबरें | आखिर कोरोना वायरस के टीके को लेकर प्रधानमंत्री का रुख क्या है: राहुल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में सभी लोगों को कोरोना वायरस के टीके की जरूरत नहीं पड़ने से संबंधित केंद्र के बयान को लेकर बृहस्पतिवार को उस पर निशाना साधा और सवाल किया कि आखिर इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रुख क्या है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में सभी लोगों को कोरोना वायरस के टीके की जरूरत नहीं पड़ने से संबंधित केंद्र के बयान को लेकर बृहस्पतिवार को उस पर निशाना साधा और सवाल किया कि आखिर इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रुख क्या है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री कहते हैं कि सभी के लिए टीका उपलब्ध होगा। बिहार चुनाव में भाजपा कहती है कि प्रदेश में सभी के लिए कोरोना का टीका मुफ्त में उपलब्ध होगा। अब भारत सरकार का कहना है कि उसने कभी ऐसा नहीं कहा कि सभी को टीका मिलेगा।’’

यह भी पढ़े | CBSE Big Update: 2021 में बोर्ड परीक्षा लिखित में होगी, ऑनलाइन नहीं.

कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि आखिर प्रधानमंत्री का रुख क्या है?

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को कहा कि पूरे देश की आबादी को कोविड-19 का टीका लगाने के बारे में कभी कोई बातचीत नहीं हुई।

यह भी पढ़े | Dr. Rajendra Prasad Birth Anniversary: देश के प्रथम राष्‍ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, जानें इनकी जीवन से जुड़ी रोचक बातें.

उन्होंने कहा, '' मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि सरकार ने पूरे देश की आबादी के टीकाकरण के बारे में कभी नहीं कहा।''

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा था, '' हमारा उद्देश्य संक्रमण के प्रसार की श्रृंखला को तोड़ना होगा। अगर हम आबादी के कुछ हिस्से का टीकाकरण करने और संक्रमण के प्रसार की श्रृंखला को तोड़ने में सक्षम हैं तो हमें देश की पूरी आबादी के टीकाकरण की आवश्यकता नहीं होगी।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड