देश की खबरें | उप्र में ‘‘डबल-डबल युवराज’’ का जो हाल हुआ, वही बिहार में भी होगा : मोदी का राहुल, तेजस्वी पर तंज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि आज बिहार में एक तरफ ‘‘डबल इंजन’’ की सरकार है तो दूसरी तरफ ‘‘डबल-डबल युवराज’’ हैं और जो हाल उत्तर प्रदेश चुनाव में ‘‘डबल-डबल युवराज’’ का हुआ, वही बिहार में भी होगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

छपरा/समस्तीपुर (बिहार), एक नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि आज बिहार में एक तरफ ‘‘डबल इंजन’’ की सरकार है तो दूसरी तरफ ‘‘डबल-डबल युवराज’’ हैं और जो हाल उत्तर प्रदेश चुनाव में ‘‘डबल-डबल युवराज’’ का हुआ, वही बिहार में भी होगा।

मोदी ने छपरा और समस्तीपुर में चुनाव रैलियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में एक तरफ लोकतंत्र के लिए पूर्ण रूप से समर्पित राजग का गठबंधन है, दूसरी तरफ अपने निहित स्वार्थ को समर्पित पारिवारिक गठबंधन है।

यह भी पढ़े | MP By Election 2020: कमलनाथ बोले, सत्ता में आने पर कांग्रेस कर्मचारी विरोधी फैसले करेगी निरस्त.

उन्होंने लोगों से कहा कि वे बिहार को बीमार होने से बचाने के लिए नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग को जनादेश दें।

मोदी ने कहा, ‘‘ आज बिहार में ‘डबल इंजन’ की सरकार है, तो दूसरी तरफ ‘डबल-डबल’ युवराज भी हैं। उनमें से एक तो जंगलराज के युवराज भी हैं।’’

यह भी पढ़े | Unlock 6.0 Guidelines: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, शादी समारोहों में अधिकतम 200 लोगों हो सकते हैं शामिल.

उन्होंने कहा, ‘‘ डबल इंजन वाली राजग सरकार, बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, तो ये ‘डबल-डबल युवराज’ अपने-अपने सिंहासन को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।’’

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए मोदी ने कहा कि तीन-चार साल पहले वहां भी ‘‘डबल-डबल युवराज’’ बस के ऊपर चढ़कर लोगों के सामने हाथ हिला रहे थे और उत्तर प्रदेश की जनता ने उन्हें घर लौटा दिया था।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘वहां के एक युवराज अब जंगलराज के युवराज से मिल गए हैं। उत्तर प्रदेश में जो हाल ‘डबल-डबल’ युवराज का हुआ, वही बिहार में होगा।’’

‘‘डबल-डबल युवराज’’ कहकर मोदी परोक्ष रूप से उत्तर प्रदेश चुनाव के दौरान साथ रहे राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर हमला बोल रहे थे। वहीं, बिहार में ‘‘डबल-डबल युवराज’’ के माध्यम से उन्होंने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर निशाना साधा।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में राजद, कांग्रेस और वाम दलों के महागठबंधन का मुकाबला भाजपा, जदयू, हम पार्टी और वीआईपी के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से है। बिहार चुनाव में राजद नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनाव प्रचार कर रहे हैं। कुछ साल पहले उत्तर प्रदेश चुनाव में सपा और कांग्रेस का गठबंधन था।

प्रधानमंत्री ने रैली में आए लोगों से पूछा, ‘‘ क्या नीतीश कुमार जी का कोई परिवारवाला सरकार में किसी पद पर है? क्या मोदी का कोई परिवारवाला कहीं है?’’

उन्होंने कहा कि क्या नीतीश कुमार का कोई भाई राज्यसभा पहुंचा? नीतीश कुमार का कोई बेटी, बेटा कहीं पहुंचा है क्या?

मोदी ने लोगों से कहा, ‘‘ हम आपके लिए जिंदा हैं। हमारा एक ही काम है आपकी सेवा करना।’’

रैली में लोगों ने ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए।

प्रधानमंत्री ने विपक्षी महागठबंधन पर हमला करते हुए लोगों से पूछा कि सिर्फ और सिर्फ अपने-अपने परिवार के लिए काम कर रही इन पारिवारिक पार्टियों ने आपको क्या दिया? बड़े-बड़े बंगले बने, तो किसके बने? महल बने, तो किसके बने?

उन्होंने कहा कि इन पारिवारिक पार्टियों के घरों में बड़ी-बड़ी करोड़ों की गाड़ियां आईं, गाड़ियों का काफिला बना लेकिन आपके बच्चों की चिंता क्या ये करेंगे?

मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस को सिर्फ अपने और अपने परिवार की चिंता है, यही सच्चाई है और यही इनका इतिहास है ।

कांग्रेस और राजद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘बिहार के लोगों की भावनाओं को ये लोग कभी समझ नहीं सकते। ये अपने परिवार के लिए पैदा हुए हैं, अपने परिवार के लिए जी रहे हैं, अपने परिवार के लिए ही जूझ रहे हैं। उन्हें न बिहार से कोई लेना-देना है और न बिहार की युवा पीढ़ी से कोई लेना-देना है।’’

राहुल और तेजस्वी पर प्रहार जारी रखते हुए मोदी ने कहा कि यहां जंगलराज के युवराज को तो आप देख ही रहे हैं तथा कांग्रेस का दायरा भी अब सिर्फ अपने परिवार तक ही सीमित होकर रह गया है।

उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या जंगलराज के पोषक किसी विकास के बारे में सोच सकते हैं? जिनका उद्योग ही अपहरण और फ़िरौती का रहा है, वे निवेश और उद्यम के बारे में सोच सकता है क्या?

मोदी ने कहा कि ‘‘जंगलराज के युवराज’’ बिहार में उचित माहौल का विश्वास दे सकते हैं क्या, और क्या वे राज्य में निवेश का माहौल बना सकते हैं?

प्रधानमंत्री ने राजद की पूर्ववर्ती सरकार के दौरान कानून व्यवस्था की खराब स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि आज के नौजवान को खुद से पूछना चाहिए कि बड़ी-बड़ी परियोजनाएं जो बिहार के लिए इतनी जरूरी थीं, वो बरसों तक क्यों अटकीं रहीं?

उन्होंने कहा कि बिहार के पास सामर्थ्य तब भी भरपूर था, सरकारों के पास पैसा तब भी पर्याप्त था लेकिन फर्क सिर्फ इतना था कि तब बिहार में जंगलराज था।

मोदी ने कहा कि पुल बनाने के लिए कौन काम करेगा जब इंजीनियर सुरक्षित नहीं हों? कौन सड़क बनाएगा जब ठेकेदार की जान चौबीसों घंटे खतरे में हो?

उन्होंने कहा कि किसी कंपनी को अगर कोई काम मिलता भी था, तो वो यहां काम शुरू करने से पहले सौ बार सोचती थी।

मोदी ने कहा, ‘‘ये जंगलराज के दिनों की सच्चाई है। इसे याद रखना चाहिए।’’

उन्होंने युवाओं से कहा कि बचपन के दिनों में आपकी मां, आपको कहा करती थीं कि ‘लकरसुंघा’ आ जाएगा। असल में आपकी मां को चिंता थी कि अगर बच्चे बाहर निकले तो उनका अपहरण हो जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल जी ने पूरे देश को एक किया, पूरे देश के लिए काम किया, वो कांग्रेस पार्टी के थे लेकिन कांग्रेस एक परिवार में इतना सिकुड़ गई है कि उन्होंने उनका स्मरण भी नहीं किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में चौतरफा हो रहे विकास के बीच, आप सभी को उन ताकतों से भी सावधान रहना है, जो अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए देशहित के खिलाफ जाने से भी बाज नहीं आतीं।

उन्होंने कहा कि ये ऐसे लोग हैं जो देश के वीर जवानों के बलिदान में भी अपना फायदा देखने लगते हैं।

लोगों से राजग को वोट देने की अपील करते हुए प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर चल रहे बिहार के एक गांव की बुजुर्ग महिला के वीडियो का जिक्र किया जिसमें वह महिला विभिन्न आधारों पर मोदी को वोट देने की बात कहती नजर आती है।

उन्होंने कहा कि राजग का नारा बिना भेदभाव के ‘सबका साथ सबका विकास’ है और नीतीश कुमार के नेतृत्व में इसी लक्ष्य के लिए काम किया गया है।

उन्होंने अपने संबोधन के दौरान देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद, जयप्रकाश नारायण, कर्पूरी ठाकुर सहित क्षेत्र की विभिन्न विभूतियों का उल्लेख भी किया।

प्रधानमंत्री की रैली में लोग ऐसे मास्क पहनकर पहुंचे जिनपर भाजपा का चुनाव चिह्न ‘कमल’ छपा था। छपरा रैली में लोगों ने ‘जय श्रीराम’ के नारे भी लगाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\