देश की खबरें | पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक शनिवार को पुणे में होगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को पुणे में पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जो इस क्षेत्र में केंद्र और राज्यों के बीच विवादों और मुद्दों को सुलझाने के लिए एक मंच प्रदान करेगी।
नयी दिल्ली, 21 फरवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को पुणे में पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जो इस क्षेत्र में केंद्र और राज्यों के बीच विवादों और मुद्दों को सुलझाने के लिए एक मंच प्रदान करेगी।
पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद में गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव के केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं।
क्षेत्रीय परिषदें महिलाओं और बच्चों के खिलाफ यौन अपराध/बलात्कार के मामलों की त्वरित जांच और ऐसे मामलों के शीघ्र निपटान के लिए फास्ट ट्रैक विशेष अदालतों के कार्यान्वयन सहित कई मुद्दों पर चर्चा करती हैं।
महाराष्ट्र सरकार इस बैठक की मेजबानी कर रही है, जिसका आयोजन गृह मंत्रालय के अंतर्गत अंतरराज्यीय परिषद सचिवालय द्वारा राज्य सरकार के सहयोग से किया जा रहा है।
बयान में कहा गया है कि बैठक में सदस्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासकों के साथ-साथ प्रत्येक राज्य के दो वरिष्ठ मंत्रियों के भाग लेने की उम्मीद है।
राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिव, सलाहकार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा केंद्रीय गृह सचिव, अंतरराज्यीय परिषद के सचिव और केंद्र सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में भाग लेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)