देश की खबरें | पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान के कई क्षेत्रों में बारिश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक नये पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को राजस्थान के अनेक हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है।
जयपुर, 31 मार्च एक नये पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को राजस्थान के अनेक हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह तक 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान सर्वाधिक बारिश कोटपुतली और जयपुर में 40-40 मिमी. व गंगानगर में 23.3 मिमी. दर्ज की गई।
वहीं शुक्रवार सुबह से शाम तक अजमेर, जयपुर, सीकर, चूरू और गंगानगर में क्रमश: 16.2, 5.2, 8.0, 3.7 और 3.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।
इसके साथ ही तापमान में भी अच्छी खासी गिरावट देखने को मिली है।
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार को भी बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के जिलों में मेघगर्जन के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा कहीं-कहीं ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है।
एक अप्रैल से इस विक्षोभ का असर समाप्त होने तथा 1-2 अप्रैल को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विभाग का कहना है कि एक और नये पश्चिमी विक्षोभ के तीन अप्रैल को सक्रिय होने का अनुमान है जिससे राज्य के बीकानेर संभाग तथा शेखावाटी क्षेत्र में एक बार फिर मेघगर्जन, तेज हवाएं व हल्की बारिश हो सकती है।
पृथ्वी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2023 09:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

