खेल की खबरें | वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन ने सिर्फ 29 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहकर सभी को चौंका दिया है और उन्होंने इस फैसले का कोई कारण नहीं बताया ।
पोर्ट आफ स्पेन, 10 जून वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन ने सिर्फ 29 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहकर सभी को चौंका दिया है और उन्होंने इस फैसले का कोई कारण नहीं बताया ।
पूरन ने कहा कि उन्होंने काफी सोच विचारकर यह फैसला लिया है । इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिये खुद को चयन से बाहर कर लिया था ।
वेस्टइंडीज के लिये 106 टी20 मैच खेल चुके पूरन ने 136 . 39 की स्ट्राइक रेट से 2275 रन बनाये हैं । उन्होंने 61 वनडे खेलकर 99 . 15 की स्ट्राइक रेट से 1983 रन बनाये हैं ।
वेस्टइंडीज के सीमित ओवरों के पूर्व कप्तान पूरन ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा ,‘‘ काफी सोच समझकर मैने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा लेने का फैसला किया है ।’’
उन्होंने लिखा ,‘‘ इस खेल ने खुशी, मकसद, न भूलने वाली यादें और वेस्टइंडीज के लोगों की नुमाइंदगी का मौका दिया है ।’’
उन्होंने वेस्टइंडीज के लिये कभी टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)