ENG vs WI 1st Test 2024: भारी हार की कगार पर वेस्टइंडीज, इंग्लैंड को जीत के लिए करना होगा तीसरे दिन का इंतजार

वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी के छह विकेट 79 रन पर गंवा दिये लेकिन दो दिन के भीतर टेस्ट गंवाने से बच गई । अभी भी वह 171 रन से पीछे है । जोशुआ डा सिल्वा आठ रन बनाकर खेल रहे हैं

इंग्लैंड टेस्ट टीम (Photo Credits: ECB/Twitter)

वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी के छह विकेट 79 रन पर गंवा दिये लेकिन दो दिन के भीतर टेस्ट गंवाने से बच गई. अभी भी वह 171 रन से पीछे है. जोशुआ डा सिल्वा आठ रन बनाकर खेल रहे हैं. इंग्लैंड ने दूसरे दिन तीन विकेट पर 189 रन से आगे खेलना शुरू किया और 37 रन पर आउट हो गई. उसके पास 250 रन की बढत थी । विकेटकीपर जैमी स्मिथ ने पदार्पण पर 70 रन बनाये. सलामी बल्लेबाज जाक क्राउली ने 76 और जो रूट ने 68 रन बनाये. वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडेन सील्स ने 77 रन देकर चार विकेट लिये ।जैसन होल्डर और गुडाकेश मोती को दो दो विकेट मिले. यह भी पढ़ें: पिछली 5 पारियों में 5 का आंकड़ा भी नहीं छू सके बेन स्टोक्स, जो रूट ने की इयान बेल की बराबरी

वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में एंडरसन ने ब्रेथवेट को जल्दी आउट कर दिया. अपना 188वां और आखिरी टेस्ट खेल रहे एंडरसन की खूबसूरत इनस्विंग का ब्रेथवेट के पास कोई जवाब नहीं था. एंडरसन ने दो विकेट लिये और उनके कैरियर के कुल 703 टेस्ट विकेट हो गए हैं. वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 700 पार विकेट लेने वाले इकलौते तेज गेंदबाज हैं.

स्टोक्स ने किर्क मैकेंजी (0) को आउट करके 200वां टेस्ट विकेट लिया. वह सर गैरी सोबर्स और जाक कैलिस के बाद 6000 टेस्ट रन और 200 विकेट लेने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए.

इंग्लैंड के लिये पहला टेस्ट खेल रहे गुस एटकिंसन ने 45 रन देकर सात विकेट लिये.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को दिया 147 रनों का लक्ष्य, फिलिप साल्ट ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\