खेल की खबरें | एक रन से चूका वेस्टइंडीज , इंग्लैंड ने श्रृंखला में की बराबरी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एशेज श्रृंखला में 4 . 0 से हार के बाद इंग्लैंड को यहां पहले टी20 में वेस्टइंडीज ने नौ विकेट से मात दी थी ।
एशेज श्रृंखला में 4 . 0 से हार के बाद इंग्लैंड को यहां पहले टी20 में वेस्टइंडीज ने नौ विकेट से मात दी थी ।
दूसरे टी20 में पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर इंग्लैंड ने आठ विकेट पर 171 रन बनाये । सलामी बल्लेबाज जैसन रॉय ने 31 गेंद में 45 रन का योगदान दिया । इसके बाद वेस्टइंडीज ने लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट 13 ओवर में 78 रन के स्कोर पर गंवा दिये ।
एक समय उसका स्कोर आठ विकेट पर 111 रन था और उसे तीन ओवर में 60 रन बनाने थे ।
वेस्टइंडीज के दसवें नंबर के बल्लेबाज अकील हुसैन ने साकिब महमूद को आखिरी तीन गेंद पर लगातार तीन छक्के जड़े । वह 16 गेंद में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 44 रन बनाकर नाबाद रहे । हरफनमौला खिलाड़ी रोमारियो शेफर्ड 28 गेंद में एक चौके और पांच छक्कों की मदद से 44 रन बनाकर अविजित रहे ।
दोनों ने 29 गेंद में 72 रन की साझेदारी की । आखिरी ओवर में 30 रन चाहिये थे और हुसैन ने तीन छक्के लगाकर एकतरफा मैच को रोमांचक बना दिया । वह हालांकि एक रन से चूक गएं
इंग्लैंड के लिये मोईन अली ने चार ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट लिये ।
तीसरा टी20 मैच बुधवार को खेला जायेगा ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2022 09:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

