खेल की खबरें | वेस्टइंडीज का बड़ा स्कोर, बांग्लादेश का शीर्ष क्रम लड़खड़ाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दिन का खेल समाप्त होने के समय मुशफीकुर रहीम (27) और मोहम्मद मिथुन (छह) मौजूद थे। बांग्लादेश की टीम अब भी पहली पारी के आधार के पर 304 रन से पीछे है और उसके छह विकेट बचे है।

दिन का खेल समाप्त होने के समय मुशफीकुर रहीम (27) और मोहम्मद मिथुन (छह) मौजूद थे। बांग्लादेश की टीम अब भी पहली पारी के आधार के पर 304 रन से पीछे है और उसके छह विकेट बचे है।

डा सिल्वा आठ रन से शतक से चूक गये लेकिन दो बड़ी साझेदारी कर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। उन्होंने छठे विकेट के लिए बोनर के साथ 88 रन की साझेदारी की और फिर सातवें विकेट के लिए जोसेफ के साथ 118 रन जोड़े।

वेस्टइंडीज ने दिन की शुरूआत पांच विकेट पर 223 रन से की और बोनर जहां संभल कर बल्लेबाजी कर रहे थे वही डा सिल्वा विकेटों के बीच रन दौड़ने के साथ बीच -बीच में बाउंड्री लगाकर बांग्लादेश के गेंदबाजों को दवाब बनाने का मौका नहीं दे रहे थे।

दिन के पहले सत्र में बांग्लादेश को एकमात्र सफलता मेहदी हसन को मिली जिन्होंने मोहम्मद मिथुन के हाथों कैच कराकर बोनर की 207 गेंद की पारी का अंत किया। अपने पहले शतक से 10 रन से चूकने वाले बोनर ने इस पारी में सात चौके लगाये।

डा सिल्वा भी टेस्ट में अपना पहला शतक लगाने से चूक गये। वह बायें स्पिनर ताइजुल इस्लाम के 100वें टेस्ट शिकार बने। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके लगाये।

जोसेफ ने अपनी आक्रामक पारी में आठ चौके और पांच छक्के लगाये। वह आबू जायेद की गेंद पर आउट हुए।

वेस्टइंडीज ने आखिरी चार विकेट 25 रन के अंदर गंवा दिये।

बांग्लादेश के लिए अबू जायेद और इस्लाम ने चार-चार विकेट लिये जबकि हसन और सौम्य सरकार ने एक-एक विकेट लिये।

बांग्लादेश की पहली पारी में शुरूआत काफी खराब रही। शैनन ग्रैब्रियल ने पारी के पहले और तीसरे ओवर में उसको दो झटके दिये। उन्होंने पहले ओवर में सौम्य सरकार को खाता खोले बगैर पवेलियन भजेने के बाद नजमुल होसैन (4) को चलता किया।

शुरुआती झटके बाद सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल (44) और कप्तान मोमिनुल हक (21) ने तीसरे विकेट के लिए 58 रन जोड़े। इस साझेदारी को रहकीम कोर्नवाल ने मोमिनल को आउट कर तोड़ा।

जोसेफ ने इसके बाद तमीम को आउट कर बांग्लादेश को चौथा झटका दिया।

वेस्टइंडीज ने दो मैचों की श्रृंखला का पहला टेस्ट तीन विकेट से जीता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\