IND vs WI Test Series 2023: भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला की तैयारी शिविर के लिए वेस्टइंडीज ने 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की

भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला से पहले तैयारी शिविर के लिए क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने  शुक्रवार को यहां  टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज क्रेग ब्रेथवेट की अगुवाई में 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की.

वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम ( Photo Credit: Twitter)

एंटीगुआ, 30 जून भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला से पहले तैयारी शिविर के लिए क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने  शुक्रवार को यहां  टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज क्रेग ब्रेथवेट की अगुवाई में 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की. शिविर एंटीगुआ के सीसीजी में शुरू होगा और टीम नौ जुलाई को डोमिनिका रवाना होगी. श्रृंखला का शुरुआती टेस्ट 12 जुलाई से डोमिनिका में होगा, जबकि दूसरा टेस्ट 20 जुलाई से त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में होगा. यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, इस मामले में क्रिस गेल को छोड़ सकते हैं पीछे

इसके बाद 27 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज और तीन अगस्त से पांच मैचों की टी20 श्रृंखला शुरू होगी.

सीडब्ल्यूआई के ट्विटर पर लिखा, ‘‘ सीडब्ल्यूआई पुरुष चयन पैनल ने आज कैरेबियाई टीम के खिलाफ भारत के दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत से पहले तैयारी शिविर के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की.’’

वेस्टइंडीज इस समय आईसीसी विश्व कप क्वालीफायर में खेल रहा है, इसलिए शिविर में कुछ सीनियर खिलाड़ी शामिल नहीं होगे. जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ और काइल मायर्स शिविर का हिस्सा नहीं होंगे जबकि केवम हॉज, एलिक अथनाज और जेयर मैकएलिस्टर नये चेहरे हैं.

वेस्टइंडीज की टीम नौ जुलाई तक जिम्बाब्वे में रहेगी.

टीम: क्रैग ब्रेथवेट (कप्तान), एलिक अथनाज, जर्मेन ब्लैकवुड, नक्रूमा बोनर, तेगनारायण चंद्रपॉल, रहकीम कॉर्नवाल, जोशुआ दा सिल्वा, शैनन गेब्रियल, केवम हॉज, अकीम जॉर्डन, जायर मैकएलिस्टर, किर्क मैकेंजी, मार्क्विनो माइंडली, एंडरसन फिलिप, रेमन रीफर, केमार रोच, जेडेन सील्स, जोमेल वारिकन.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 177 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना ने की धमाकेदार बल्लेबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

'विदेशी नीति या एकतरफा सरेंडर?': भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे का पीएम मोदी पर बड़ा हमला

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Live Score Update: एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया बनाम टीम इंडिया के बीच खेला जा रहा हैं निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Live Toss And Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\