खेल की खबरें | लंच तक वेस्टइंडीज के दो विकेट पर 117 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. वेस्टइंडीज ने कप्तान क्रेग ब्रेथवेट के नाबाद 49 रन से भारत के खिलाफ शनिवार को यहां बारिश के कारण पड़ी खलल के बाद दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन लंच लिये जाने तक दो विकेट पर 117 रन बना लिये।

पोर्ट ऑफ स्पेन, 22 जुलाई वेस्टइंडीज ने कप्तान क्रेग ब्रेथवेट के नाबाद 49 रन से भारत के खिलाफ शनिवार को यहां बारिश के कारण पड़ी खलल के बाद दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन लंच लिये जाने तक दो विकेट पर 117 रन बना लिये।

बारिश के कारण जब खेल रोका गया तो वेस्टइंडीज का स्कोर दो विकेट गंवाकर 117 रन था, जिसने सुबह एक विकेट पर 86 रन से खेलना शुरू किया।

शुरुआती सत्र में ब्रेथवेट ने दमदार खेल दिखाया लेकिन बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा।

पिच सपाट होने के कारण भारतीय गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिली।

दिन की शुरुआत 37 रन से करने वाले ब्रेथवेट ने अपनी पारी को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ाया। दूसरे छोर से पदार्पण कर रहे किर्क मैकेंजी ने उनका अच्छा साथ दिया।

मैकेंजी हालांकि पदार्पण कर रहे तेज गेंदबाज मुकेश कुमार की गेंद पर 32 रन बनाकर आउट हो गये। गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारे लेते हुए विकेटकीपर इशान किशन के दस्तानों में चली गयी। मुकेश के अंतरराष्ट्रीय करियर का यह पहला विकेट है। इसके बाद बारिश के कारण खेल को रोकना पड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी