देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में बेरोजगारी की दर 40 प्रतिशत तक हुई कम: ममता बनर्जी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 12 अगस्त पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को दावा किया कि जब देशभर में बेरोजगारी की दर अब तक के उच्चतम स्तर 24 प्रतिशत पर है, उस समय राज्य में बेरोजगारी दर में 40 प्रतिशत की कमी आई है।

बनर्जी ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कहा कि राज्य में एक लाख बेरोजगार युवाओं को ‘कर्म साथी प्रकल्प’ के तहत आत्मनिर्भर बनाने के लिए सब्सिडी और बाजार से कम ब्याज दर पर ऋण दिया जाएगा।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश के कई जिलों में कल भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किया अलर्ट: 12 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आज अंतराष्ट्रीय युवा दिवस है। पश्चिम बंगाल सरकार युवाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। बंगाल सरकार ने ‘कर्म साथी प्रकल्प’ नाम से नई योजना शुरू की। एक लाख बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बाजार से कम ब्याज दर पर ऋण एवं सब्सिडी दी जाएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब भारत में बेरोजगारी की दर 24 प्रतिशत है, जो कि अब तक की सबसे उच्चतम दर है, उस समय पश्चिम बंगाल में बेरोजगारी की दर 40 प्रतिशत तक कम हुई है।’’

यह भी पढ़े | Hizbul Mujahideen Commander Azaad Lalhari killed in Pulwam: जम्मू कश्मीर के पुलवामा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, आतंकी आजाद ललहारी ढेर, रियाज नायकू की मौत के बाद बना था हिजबुल कमांडर.

बनर्जी ने उम्मीद जताई कि अतीत की तरह पश्चिम बंगाल के मेहनती एवं प्रतिभावान युवा देश का नेतृत्व करेंगे और उसका भविष्य उज्ज्वल बनाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें अपने युवाओं पर गर्व हैं। वे भविष्य हैं। नई पीढ़ी हमारे देश को आगे लेकर जाएगी। युवा प्रतिभावान, दक्ष एवं मेहनती हैं। उनके आज के सपने कल साकार होंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)