एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पश्चिम बंगाल : सड़क किनारे खाई में बस के गिरने से महिला की मौत, कई लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में बुधवार को एक बस के सड़क किनारे खाई में गिर जाने से एक महिला की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। बस में 70 लोग सवार थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पश्चिम बंगाल : सड़क किनारे खाई में बस के गिरने से महिला की मौत, कई लोग घायल

चुंचुड़ा (पश्चिम बंगाल), 14 दिसंबर पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में बुधवार को एक बस के सड़क किनारे खाई में गिर जाने से एक महिला की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। बस में 70 लोग सवार थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हरिपाल पुलिस थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हादसा राजकीय राजमार्ग-26 पर स्थित इलाहीपुर इलाके में सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ, जब चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और वाहन खाई में गिरकर पलट गया।

राज्य के मंत्री बेचाराम मन्ना ने कहा कि घटना में तापसी हलदर (50) की मौत हो गई और लगभग सभी यात्री घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों और हरिपाल एवं चंडीतला पुलिस थाने के पुलिसकर्मियों की मदद से पास के ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘घायलों में 12 लोगों की हालत गंभीर है और उन्हें कोलकाता के अस्पताल में भेजा गया है।’’

अधिकारी ने कहा कि यात्री सोमवार को रायदिघी से पुरुलिया जिले में अयोध्या हिल्स गए थे और जब वे लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ।

उन्होंने कहा कि चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया जिसके कारण हादसा हुआ। घटना के तुरंत बाद वह मौके से फरार हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2022 02:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).