West Bengal: चार विधासभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू
पश्चिम बंगाल की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए बुधवार सुबह भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा.
कोलकाता, 10 जुलाई : पश्चिम बंगाल की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए बुधवार सुबह भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा.
चार में से तीन निर्वाचन क्षेत्र राज्य के दक्षिणी हिस्से में हैं, जिनमें मानिकतला, रानाघाट दक्षिण और बगदाह शामिल हैं. चौथा निर्वाचन क्षेत्र उत्तर बंगाल का रायगंज है. चारों विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 10 लाख मतदाता मतदान के पात्र हैं. यह भी पढ़ें : उत्तराखंड : मंगलौर, बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी
निर्वाचन आयोग ने इन विधानसभा क्षेत्रों में बनाए 1,097 मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए सुरक्षाबलों की लगभग 70 कंपनी तैनात की हैं. मतगणना 13 जुलाई को होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2024 08:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

