West Bengal: नादिया जिले में वाहन ट्रक से टकराया, शव यात्रा में शामिल 15 लोगों की मौत
पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में शनिवार देर रात शव को ले जा रहे एक वाहन के सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा जाने के कारण शव यात्रा में शामिल 15 लोगों की मौत हो गई.
कोलकाता, 28 नवंबर : पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में शनिवार देर रात शव को ले जा रहे एक वाहन के सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा जाने के कारण शव यात्रा में शामिल 15 लोगों की मौत हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक मिनी ट्रक में अर्थी के साथ 35 से अधिक लोग सवार थे. हंसखाली में देर रात करीब तीन बजे वाहन ने पत्थर से भरे एक अन्य खड़े ट्रक को टक्कर मार दी. इस हादसे में 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को शक्तिनगर जनरल अस्पताल पहुंचाया, जहां तीन अन्य लोगों ने दम तोड़ दिया. उनमें से कुछ की हालत बिगड़ने पर उन्हें बाद में कृष्णानगर अस्पताल ले जाया गया. यह भी पढ़ें : Madhya Pradesh: परिवार के सदस्यों के जहर खाने की घटना में मृतकों की संख्या चार हुई
पुलिस अधिकारी ने संभावना जताई कि कोहरे की वजह से कम दृश्यता के कारण यह हादसा होगा. हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति ने बताया कि वह और अन्य लोग चकदाह से नबद्वीप श्मशान घाट जा रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2021 12:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

