देश की खबरें | पश्चिम बंगाल : जादू-टोना करने के शक में पड़ोसियों ने दो महिलाओं की पीट-पीटकर हत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में अधेड़ उम्र की दो महिलाओं की पड़ोसियों ने जादू-टोना करने के शक में पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
सूरी (प.बंगाल), 14 सितंबर पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में अधेड़ उम्र की दो महिलाओं की पड़ोसियों ने जादू-टोना करने के शक में पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि दोनों आदिवासी महिलाओं के शव मयूरेश्वर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरिसराह गांव के पास एक नहर में मिले। उसने बताया कि घटना शुक्रवार रात की है और मामले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मृतका लोदगी किस्कू और डॉली सोरेन के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि उन्हें रात में कुछ लोगों ने घरों से बाहर बुलाया और रस्सियों से बांधने के बाद लाठियों से पीटा।
लोदकी किस्कू की बेटी रानी किस्कू ने बताया, ‘‘मेरे चचेरे भाई और अन्य ग्रामीणों ने मेरी मां को घर से बाहर खींच लिया। मेरे दो भाई घर से बाहर थे, इसलिए हम उनको बचा नहीं सके।’’
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या के पीछे जादू-टोना करने का संदेह प्रतीत होता है, ‘‘लेकिन हम अन्य संभावनाओं से भी इनकार नहीं कर रहे हैं।’’
घटना की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंचा और मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिये गए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2024 05:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

